muscular dystrophy :
n
n
n
nरीवा। जिले के त्योंथर के नजदीक अंजोरा गांव के यादव परिवार के कई सदस्य अनजान बीमारी से ग्रसित हैं। उपचार के लिए वह कई जगह भटक चुके हैं लेकिन अब सरकार की सुविधाओं पर उनका दिल्ली में उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के निर्देश पर तीन भाइयों को त्योंथर एसडीएम ( Tyonthar SDM) पीके पाण्डेय ने मेदांता हास्पिटल दिल्ली के लिए रवाना किया। अंजोरा गांव के इस परिवार के तीन भाइयों और एक बहन को कई वर्षों से यह अनजान बीमारी है। जिसका उपचार ठीक तरीके से नहीं मिल पा रहा है।
nn
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें युवा अवस्था में ही शरीर जर्जर होने लगता है। शरीर की मांस पेशियों में विकास नहीं होने की वजह से पूरा शरीर सूखता जाता है। इस बीमारी का पता लगाने के लिए कई वर्षों से चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक बीमारी के ठोस कारणों का पता नहीं चला है। साथ ही पूरे भारत में इसके उपचार के कोई इंतजाम भी नहीं हैं। बीमारी से पीडि़त लोगों लोगों की दिनचर्या तो सामान्य व्यक्ति की तरह ही है। ये बराबर खाना-पीना खाते हैं और स्वस्थ व्यक्ति की तरह हंसते-बोलते भी हैं लेकिन इनका शरीर लगातार सूखता जा रहा है। धीरे-धीरे अब ये शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं और पहले की तरह शरीर में स्फूर्ति भी नहीं रही।
nn
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) की मदद पर गत वर्ष पूर्व दिल्ली एम्स (AIMS Delhi) में तीन सदस्यों की जांच की गई थी। जिसमें कई दिनों तक रिसर्च चला और चिकित्सकों ने बताया कि भारत में इसका इलाज संभव नहीं है। यह मस्क्युलर डिस्ट्रोफी से जुड़ी बीमारी है। इस पर जर्मनी और यूएई में पहले रिसर्च हो चुके हैं और दवाएं भी उपलब्ध हैं।
n
nn
त्योंथर के अंजोरा गांव के निवासी रामनरेश यादव (65) इस बीमारी से ग्रसित रहे हैं। बीते कई वर्षों से वह चल-फिर नहीं पा रहे थे। बीते महीने 27 मार्च 2023 को उनका निधन हो चुका है। जिसके बाद से परिवार के सदस्यों का मनोबल टूटने लगा है। परिवार में अब स्व. रामनरेश की बेटी सुशीला यादव (32), पुत्र अनीस यादव(25), मनीष यादव(23) एवं मनोज यादव(20) का शरीर काफी दुर्बल हो चुका है। खाना-पीना इनका सही है लेकिन शरीर विकसित नहीं हो रहा है और सूखने की स्थिति में है। खुद यह चल-फिर नहीं पाते तो कुर्सियां खिसकाकर चलते फिरते हैं। जबकि इन चारों पीडि़तों की मां स्वस्थ है और दो भाई भी स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के सामने यही शोध का विषय है कि कुछ स्वस्थ और कुछ लोग एक तरह की बीमारी से किन कारणों से पीडि़त हुए हैं।
nn
nn
मा. CM श्री @ChouhanShivraj मामा जी हमारे परिवार के प्रति दया करुणा के सागर हैं आज हम लोगों को ईलाज हेतु दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल के लिए रवाना किए छेत्रीय विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी जी एवं त्योंथर SDM पी. के. पांडे जी BMO K B Patel Ji पत्रकार बंधु राजन शुक्ल मौजूद रहे। pic.twitter.com/Skz7oVFuXm
— Manish Yadav रीवा वाले 🇮🇳 (@mpmanishyadav) April 16, 2023
nn
nmuscular dystrophy tyonthar rewa