Arvind Kejariwal, Aam Aadami Party :
nn
भोपाल. मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। 20 अगस्त 2023 को अरविंद केजरीवाल रीवा पहुंचेंगे जहां वो लोगों से संवाद करेंगे। ये जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने दी।
nn
पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आज दोगुनी खुशी का दिन है। एक ओर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के जनप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है और उसी दिन उनका मध्य प्रदेश का दौरा तय हुआ है। अरविंद केजरीवाल रीवा में 20 अगस्त को आएंगे जहां वो टाउनहॉल कार्यक्रम के जरिए आम जनता से संवाद करेंगे। रीवा में मध्य प्रदेश से जुड़ी बड़ी घोषणाएं भी अरविंद केजरीवाल करेंगे।
nn
आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और मजबूती से लड़ेगी। हमारी चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी जारी है और जल्द ही आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी।
nप्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठाकर बधाई दी।
n