—————
nसतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सतना से मां शारदा के दरबार में मैहर जिले को समर्पित किया। मैहर में मां शारदा लोक बनाए जाने की घोषणा भी की। राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में पहुंचे सीएम ने प्रदेश के 72 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 1560 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से डाले। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी घेरा।
nn
कहा, वो 24 घंटे रोते रहते थे। कहते थे, मेरे पास पैसा नहीं है। मामा खजाना खाली कर गया। जो व्यक्ति रोए और यह कहे कि मेरे पास पैसे ही नहीं हैं, उसे मुख्यमंत्री बनाना चाहिए क्या? हमारे पास विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। सीएम शिवराज ने कमलनाथ से पूछा कि अब बताओ कि पैसे कहां से आ गए। जिसमें चाह होती है वह राह निकाल ही लेता है।
nn
nn
मध्यप्रदेश बदल रहा है। जब कांग्रेस की सरकार की थी सिंचाई की कितनी व्यवस्था होती थी। मप्र में राजा, नवाब, अंग्रेज और कांग्रेस को मिलाकर कुल साढ़े 7 लाख हैक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था थी। भाजपा सरकार ने 47 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की व्यवस्था कर दी है।
nसीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफी का वचन दिया था। किसान उनके झांसे में आ गए, लेकिन कांग्रेस ने कर्जमाफ किया नहीं, बल्कि किसानों पर ब्याज चढ़ गई थी। यह २२०० करोड़ का ब्याज भी हमने चुकाया। बारिश न होने से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होगी। सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं। हम अनुदान पर ट्रांसफार्मर लगाने की योजना फिर शुरू कर रहे हैं, जिसे कमलनाथ ने बंद कर दिया था।
n—————
nमां की टॉफी की तरह मैं स्कूटी बांट रहा
nसीएम ने कहा कि 75 परसेंट लाने वाले बच्चों को लैपटॉप और पहले स्थान पर आने वाले मेधावियों को स्कूटी दिलवाई। लोग पूछते हैं कि स्कूटी काहे दे रहे हो। मेरा जवाब होता है जैसे मां अपने बच्चे को मना नहीं करती है। कहती है तुझे चॉकलेट दूंगी, टॉफी दूंगी। मैं भी कहता हूं पढ़ लो बेटा-बेटियों मैं स्कूटी दूंगा। इसी बहाने बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।
n–
n
nn
मैहर और पांढुर्ना दो नए जिले
nn
मध्यप्रदेश अब 55 जिलों का हो गया है। पांढुर्ना 54वां और मैहर 55वां जिला बन गया। बुधवार की रात कैबिनेट निर्णय के बाद राजस्व विभाग ने गुरुवार की सुबह नए जिले बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। नवगठित पांढुर्ना जिला दो तहसील वाला तथा मैहर तीन तहसील वाला जिला है। यहां कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति के आदेश जारी करने की प्रक्रिया प्रचलन में है। आचार संहिता लागू होने के पहले इनकी पदस्थापना आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
nn
———————-
nn
ऐसा है मैहर जिला
nn
सतना जिले को विभाजित कर बने मैहर जिले में मैहर, अमरपाटन और रामनगर तीन तहसीलें, ६५४ ग्राम, २३४ पटवारी हल्के और १३ आरआइ सर्किल हैं। जिले का क्षेत्रफल २२१८५० हेक्टेयर है। इसमें ६८६३३३ बंदोबस्ती सर्वे नंबर है। इस जिले में कुल खातों की संख्या १९४४४२ है। जनसंख्या ७,४२,९०१ अनुमानित है। २४५ ग्राम पंचायतें, १ नगर पालिका मैहर और दो नगर परिषद अमरपाटन व रामनगर हैं। दो विधानसभा क्षेत्र मैहर और अमरपाटन हैं। जिले में ७ थाने होंगे। ४ पुलिस चौकी आएंगी।
nn
———————-
nn
मैहर जिला बनाने में खर्च होंगे 140 करोड़
nn
नए मैहर जिले को अस्तित्व में लाने में लगभग 140 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा फर्नीचर और स्टाफ की व्यवस्था में 50 करोड़ रुपए अलग से खर्च होंगे। यहां नया कलेक्ट्रेट, नया एसपी ऑफिस भवन बनाना होगा। साथ ही काफी संख्या में कर्मचारी निवास भी बनाने होंगे।
nn
————————–
nn
रीवा संभाग के सांसदों का अनोखा संयोग
nn
सतना और रीवा जिले के विभाजन के पहले इन जिलों के सांसद के हिस्से में एक जिला आता था, लेकिन अब रीवा संभाग के तीनों सांसदों के हिस्से में दो-दो जिले आएंगे। मसलन सतना लोक सभा में दो जिले सतना और मैहर, रीवा लोक सभा में दो जिले रीवा और मऊगंज तथा सीधी लोकसभा में सीधी और सिंगरौली जिले आएंगे।
nn
———————-
nn
ऐसा होगा पांढुर्ना जिला
nn
नए जिले पांढुर्ना में पांढुर्ना तहसील के 74 हल्के तथा सौंसर तहसील के 63 कुल 137 हल्के शामिल रहेंगे। जिले के गठन उपरांत छिंदवाड़ा में 12 तहसीलें क्रमश: अमरवाड़ा, उमरेठ, चांद चौरई, छिंदवाड़ा, छिंदवाड़ा नगर, जुन्नारदेव, तामिया, परासिया, बिछुआ, मोहखेड़, हर्रई के 686 हल्के शेष रहेंगे।
nn
———————-
nn
पांढुर्ना जिले की सीमाएं
nn
पांढुर्ना जिला की सीमा पूर्व में छिंदवाड़ा और नागपुर, पश्चिम में बैतूल, दक्षिण में अमरावती और नागपुर और उत्तर में छिंदवाड़ा होगी।
nn
———————-
nn
पांढुर्ना में दो विधानसभा
nn
राजनीतिक दृष्टि से नए पांढुर्ना जिले में सौंसर और पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र होंगे, तो शेष पांच विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, चौरई और अमरवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में आएंगे।
n
nn