बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी  ने अपने करियर में कई हिट और ऑइकॉनिक फिल्में दी हैं। वो भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपने यादगार निभये किरदारों की बदौलत लोगों के दिलों में जिंदा हैं। खबर आ रही है कि एक बार फिर से उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। दरअसल उनके पति एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बोनी कपूर ने खुद अपनी पत्नी श्रीदेवी की बायोग्राफी पर फिल्म बनाने की अनाउंसमेंट की है। एक बुक पब्लिशर ने श्रीदेवी की ऑफिशियल बायोग्राफी पर काम किया है। श्रीदेवी की बायोग्राफी जल्द ही पहले बुक के रूप में और फिर फिल्मी पर्दे पर दिखाई देगी।
n
nSridevi

nn

बोनी कपूर ने की फिल्म की अनाउंसमेंट! 
nहाल ही में लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने बायोग्राफी पर फिल्म बनाने का अनाउंसमेंट किया है। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक पोस्ट में श्रीदेवी की कई फोटो हैं, साथ ही इस पोस्ट में श्रीदेवी के बारे में बोनी कपूर ने लिखा है। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को प्रकृति की शक्ति व निडर शख्सियत बताया है। साथ ही इस पोस्ट पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी की जिंदगी पर किताब लिख रहे धीरत कुमार के बारे में भी बताया।

nn

अनछुए पहलुओं पर बात
nश्रीदेवी की बायोग्राफी ‘द लाइफ ऑफ लीजेंड’ में एक्ट्रेस की जिंदगी के हर पहलू पर बात की जाएगी। बोनी कपूर इस फिल्म के जरिये श्रीदेवी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर बात करेंग। श्रीदेवी ने अपने 30 साल के करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में श्रीदेवी का डेब्यू फिल्म ‘सोलवां सावन’ से 1978 में हुआ था। 2018 फरवरी में इस लीजेंड एक्ट्रेस का निधन हो गया था।

Share.
Leave A Reply