सिंगरौली. भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य द्वारा आदिवासी को गोली मारने के मामले को कांग्रेस सियासी हवा दे दी है। कांग्रेस की ओर से लगातार तारी धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद इसकी कमान अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने संभाल ली है। उनके नेतृत्व में आरोपी विधायक बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ससी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस ने फिर प्रदर्शन किया।
nपूर्व नेता प्रतिपक्ष ने विधायक पुत्र के कृत्य की निंदा करते हुए सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा, भाजपा सरकार में जहां पर एक तरफ देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासियों के घर भोजन कर उनके प्रति संवेदनशील बनने का दिखावा करते हैं। वहीं सरकार के ही गुर्गों द्वारा लगातार आदिवासी समुदाय पर अत्याचार किया जा रहा है। सीधी में एक आदिवासी युवक पर यूरिन करने की घटना को समुदाय भूल नहीं पाया कि सिंगरौली में गोली चला दी गई।
nn
पुलिस को बिना किसी भय के इसमें कार्रवाई करनी चाहिए। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाना यह साबित करता है कि तंत्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है। आरोपी पर दर्जन भर केस दर्ज हैं, लेकिन एक बार भी जेल नहीं भेजा गया। सिंगरौली विधायक को घेरते हुए कहा, वे अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। यह उनके लिए भी शर्मनाक है। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने अजय सिंह के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग की।
nn
–
nn
सिंगरौली में विधायक पुत्र द्वारा आदिवासी भाई पर गोली मारने के विरोध में “विशाल धरना प्रदर्शन” उपरांत , पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। pic.twitter.com/RzlXt2Q2Gv
— Ajay Singh (@ASinghINC) August 9, 2023
nn
n
n————
nअगली सरकार कांग्रेस की होने का दावा
nप्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके बाद आदिवासियों के साथ वंचित समूह को न्याय मिलेगा। इससे पहले शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदर्शन में मानिक सिंह पूर्व सांसद, सरस्वती सिंह पूर्व विधायक, सोनम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, अशोक सिंह पैगाम, केशव सिंह, संगीता सिंह, अमित द्विवेदी, रामअशोक शर्मा व रूपेश पाण्डेय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
n