Friday, February 7

n
nरीवा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal)  को रीवा में 20 अगस्त को प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया है। शहर के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, जिसके लिए आडिटोरियम का शुल्क जमाकर रसीद भी पार्टी ने प्राप्त कर लिया था। शुक्रवार को बताया गया कि राजनीतिक व्यक्ति हैं इसलिए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।

nn

इस पर पार्टी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है और कहा गया है कि राजनीतिक साजिश के तहत केजरीवाल का रीवा (rewa) में कार्यक्रम निरस्त कराया गया है। उनके आने से विंध्य के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव में उम्मीद थी। शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक का रीवा में गैर राजनीतिक कार्यक्रम था, वह लोगों से जनसंवाद करते।

nn

इसी कारण खुले स्थान पर कोई चुनावी सभा जैसा आयोजन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रीवा का प्रशासन पक्षपात पूर्वक कार्य कर रहा है। कुछ दिन पहले ही टीआरएस कालेज के ग्राउंड में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। जबकि कोर्ट का निर्देश है कि उक्त ग्राउंड में केवल खेल गतिविधियां होंगी।

nn

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और कांग्रेस ने साजिश के तहत और अपने राजनीतिक नुकसान के डर से कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कराई है। अब यह कार्यक्रम 20 अगस्त को Satna me होगा। इस दौरान लोकसभा प्रभारी अमित सिंह,  महर्षि सिंह, वेदप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
n————

Share.
Leave A Reply