Friday, February 7

Best Photo of world :  अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी फेस्टिवल का आयोजन कोलकाता में हुआ। जहां पर 40 देशों की 5000 प्रविष्टियों के बीच रीवा के युवा फोटोग्राफर रविप्रकाश पाण्डेय के पोट्र्रेट  ‘ख्वाबीदा’ को बेस्ट पोट्र्रेट अवार्ड दिया गया है। फोटोग्राफी के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि रवि पाण्डेय भर की नहीं बल्कि पूरे विंध्य और प्रदेश की मानी जा रही है।  रवि पेशेवर फोटोग्राफर नहीं हैं, वह अपने बचपन के शौक को पूरा करने के लिए फोटोग्राफी करते रहते हैं।

nn

रीवा शहर के उर्रहट मोहल्ले के निवासी रविप्रकाश पाण्डेय एलआईसी में डेवलपमेंट आफिसर के तौर पर अमरपाटन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच समय मिलने पर वह फोटो खींचते रहते हैं और प्रतियोगिताओं में भेजते रहते हैं। फोटोग्राफी से जुड़ी बारीकियां उन्होंने कौष्तुभ मिश्रा और पाकिस्तान के अदील अजीज से पोर्टे्रट की बारीकियां सीखी है। इस उपलब्धि का श्रेय भी उन्हें देते हैं। 
n इसके पहले रवि पाण्डेय के पोट्र्रेट ‘अर्ध-सत्य’ को इटली के विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफी समारोहों में पूरे वर्ष प्रदर्शित करने के लिए चुना जा चुका है। जुलाई से रवि द्वारा खींची गई फोटो वहां पर प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें पूरे भारत से केवल दो फोटोग्राफरों की प्रविष्टियां शामिल की गई हैं।  

nn

best photo world
n—
nपुष्कर मेले में खींची गई ‘ख्वाबीदा’ को पहला स्थान
nरीवा के रविप्रकाश पाण्डेय द्वारा पुष्कर मेले में खींची गई फोटो को अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी फेस्टिवल में दिया गया था। इस फोटो का टाइटल उन्होंने ‘ख्वाबीदा’ रखा था। यह फोटो कालबेलिया जनजाति की लड़की की थी। फोटोग्राफर ने बताया कठिनाइयों के बावजूद एक कबीलाई लड़की टूटे हुए शीशे में खुद को संवारती है। शीशा टूट है लेकिन उसकी उम्मीद नहीं। बताया जाता है कि सुमन नाम की इस लड़की की सैकड़ों तस्वीरें दुनियाभर से आए फोटोग्राफर्स लेगए थे। टैंड स्किन और हरी आंखों वाली इस लड़की में फोटोग्राफर्स को कई खूबसूरती नजर आई है। सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटो खूब वायरल होती रही है लेकिन ख्वाबीदा टाइटल की वजह से इसे बेस्ट फोटो चुना गया है।
n———
n  

nn

n

फोटो सामान्य तौर पर ही पुष्कर मेले में खींची थी। बाद में लगा कि इसे फोटो फेस्टिवल में भेजा जा सकता है। 40 देशों से आई प्रविष्टयों के बीच बेस्ट चुना गया है। यह बड़ी उपलब्धि के रूप में है, आगे और काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
nरविप्रकाश पाण्डेय, फोटोग्राफर रीवा
n—

n

Share.
Leave A Reply