Friday, February 7

nरीवा। पुलिस ने करीब छह वर्ष पुराने मामले का खुलासा किया है। जिसकी कहानी इंसान के भीतर छिपी हैवानियत का जाहिर करती है। एक व्यक्ति के घर पर बेटी की शादी होने थी, बारात के आने की तैयारियां चल रही थी। उसके भीतर की कामवासना ने इतना अंधा कर दिया कि घर का काम छोड़कर वह गांव के एक घर में अकेली लड़की का बलात्कार करने पहुंच गया। जब उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए केरोसिन डालकर जला दिया। अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। 
n  

nn

 6 साल बाद एक आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर सबके होश उड़ा दिए। उसने स्वीकारा कि शारीरिक संबंध बनाने की नियत से किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जब किशोरी ने उसके कृत्य को सभी को बताने के बारे में कहा तो अपने गुनाह को छिपाने के लिए किशोरी की हत्या कर शव को जला दिया, ताकि वह आत्महत्या लगे। पूरा घटनाक्रम मऊगंज थाना क्षेत्र का है।

nn

6 जून 2017 को एक किशोरी का शव उसके घर के सामने जला पड़ा मिला था, जिसे प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या करने और शव को जलाने की जानकारी सामने आई। तीन साल बाद 2020  में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी, पर कोई कड़ी हाथ नहीं लग रही थी।

nn

 

nn

हाल ही में एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर एएसपी विवेक सिंह व एसडीओपी नवीन दुबे ने अपनी टीम के साथ इस पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से जांच की। करीब माह भर पूर्व किशोरी की मां से पूछताछ की गई तो उसने घटना दिनांक को बब्बू सिंह (51) उर्फ नारेन्द्र निवासी फूलकरण सिंह थाना मऊगंज की गाड़ी घर के सामने खड़ी देखे जाने की जानकारी दी। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। एक दिन पूर्व पुलिस ने उसको मऊगंज बाजार में घूमते समय पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो इस हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया।

nn

पहले तवे से मारा फिर केरोसिन से जलाया
nआरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को वह किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के इरादे से अश्लील हरकत कर रहा था। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया और सबको बताने की बात कही तो उस पर तवे से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गई तो गला घोंटकर हत्या की और शव को केरोसिन डालकर जला दिया, ताकि वह देखने में आत्महत्या लगे। करीब ६ साल तक वह अपने गुनाह पर पर्दा डाले हुए था।

nn

 

nn

जिस दिन अपनी बेटी के पीले किए हांथ उसी दिन दूसरे की बेटी को उतारा मौत के घाट

nn

जिस दिन आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया, उस दिन उसके घर में बेटी की बारात आनी थी। दोपहर वह किशोरी की मां को अपने घर में काम के लिए बुलाने गया था। उस समय उसके घर के आसपास रहने वाले लोग नहीं थे। यह देख उसने महिला को मोटर साइकिल से अपने घर छोड़ा और पुन: उसके घर पहुंच गया। वहां अकेली किशोरी के साथ शारीरिक संबंध में बनाने का प्रयास किया। दिन में उसने दूसरे की बेटी का कत्ल किया और रात में अपनी बेटी के हाथ पीले किए।

nn

 हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा; बेटी से शारीरिक संबंध बनाने मां को दिया था प्रस्ताव

nn

इस हत्याकांड की अहम कड़ी माहभर पूर्व पुलिस के हाथ लगी। दरअसल आरोपी का किशोरी की मां के साथ संबंध था। उसने एक बार महिला से उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की थी। यह बात जब महिला ने पुलिस को बताई तो वह घटना का मुख्य संदेही बन गया। उसके फरार होने के बाद तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

nn

 

nn

एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

nn

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में एसडीओपी नवीन दुबे, उपनिरीक्षक नागेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल, एएसआइ जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, एएसआइ एके मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक धर्मराज प्रजापति, धर्मराज सिंह, अवनीश पाण्डेय, विवेक यादव, पवन मेड़ा, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक रमांशकर त्रिपाठी, सैनिक सुरेन्द्र त्रिपाठी शामिल हैं।

nn

 

Share.
Leave A Reply