Friday, February 7

 
nरीवा। संजयगांधी अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीज के कूल्हे का सफल आपरेशन पूरा किया है। इसके लिए कई महीने मरीज को निगरानी में रखा और दो बार के आपरेशन के बाद उसके कूल्हे का  रिप्लेसमेंट सफलता पूर्वक पूरा किया है। हड्डी रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार के सामने यह मामला कुछ महीने पहले आया था। जिस पर उन्होंने अध्ययन कराने के बाद उपचार शुरू किया। बीते जनवरी महीने में सीधी जिले के बुढग़वां(रामपुर नैकिन) के निवासी सत्यप्रकाश रजक(37) को दुर्घटना में चोट लगी थी।

nn

जिसके चलते उपचार के लिए संजयगांधी अस्पताल लाया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया उपचार तो कर दिया था लेकिन जांच के लिए सेंपल भी भेजे थे। जहां से रिपोर्ट में पता चला कि मरीज को ट्यूमर था, जिसके चलते पहला आपरेशन उसका सफल नहीं हुआ और फिर से तकलीफ शुरू हो गई। इस कारण मार्च महीने में दूसरा आपरेशन किया गया। ट्यूमर का हिस्सा निकाला गया। एक साथ बड़ा आपरेशन करने में मरीज को खतरा भी हो सकता था, इसलिए ट्यूमर निकालने के बाद चिकित्सकों ने लगातार मरीज का फालोअप लिया। अब फिर से कूल्हे का नए सिरे से रिप्लेसमेंट किया गया है। 

nn

rewa
nचिकित्सकों ने बताया कि पहली बार चोट लगने की वजह से कूल्हे को रिप्लेसमेंट किया गया था लेकिन ट्यूमर होने की वजह से वह आपरेशन सफल नहीं हो पाया था। अब दूसरी बार नया कूल्हा प्रत्यारोपित किया गया है। इस आपरेशन में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार के साथ सीनियर रेसिडेंट डॉ. चिरंजीव मिश्रा के साथ पूरी टीम लगी रही। क्रिटिकल केस होने की वजह से एनेस्थेसिया के प्रो. सुधाकर द्विवेदी, आर्थोपेडिक के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित चौरसिया के साथ ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने भी अहम भूमिका निभाई।

nn

n– आयुष्मान योजना के चलते नि:शुल्क मिला इलाज
nमरीज का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। जिसके चलते अस्पताल में आपरेशन नि:शुल्क हो गया। जनवरी महीने से लेकर अब तक तीन आपरेशन हुए। इसमें बड़ी रकम खर्च होती लेकिन कार्ड की वजह से उसे राहत मिली है। बताया जा रहा है कि एक बार के कूल्हा रिप्लेसमेंट में करीब दो लाख रुपए सामान्यतौर पर खर्च होते हैं। मरीज एवं उसके परिजनों ने बताया कि कार्ड की वजह से उन्हें राहत मिली है।


nn

n

मरीज का एक्सीडेंट होने के बाद पता चला कि ट्यूमर भी था। पहले आपरेशन के बाद कुछ तकलीफ थी। इसलिए तय किया गया था कि दो चरणों में आपरेशन होगा। इसके पहले मार्च में भी आपरेशन किया था, अब पूरी तरह से हिप रिप्लेसमेंट का कार्य किया गया है।
nडॉ. दिनेश कुमार, सहायक प्राध्याक आर्थोपेडिक विभाग SS medical college Rewa(Madhya Pradesh)
n —

n

Share.
Leave A Reply