nn
रीवा। जिले में दुष्कर्म के बाद एक महिला और उसके छह साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। दोनों के शव काॅलेज की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। सोहागी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हुई वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव को सुरक्षित कराते हुए पुलिस महिला की पहचान का प्रयास कर रही है।
nपुलिस ने बताया कि एक महिला और छह साल के बच्चे का काॅलेज की छत पर संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। यह कॉलेज पिछले चार साल से बंद है।
nn
कुछ लोग काॅलेज की छत पर गए, वहां दोनों के शव देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। महिला के शरीर के आधे कपड़े उतरे मिले। प्रथम दृष्ट्या सामने आया कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए ६ वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। उनकी मौत २४ घंटे पूर्व होने की जानकारी सामने आ रही है।
nn
nn
घटनास्थल के समीप रोटी के टुकड़े और झोला मिला है। घटना के पूर्व उन्होंने खाना भी खाया है। पुलिस आशंका जता रही कि महिला अपने किसी परिचित के साथ बच्चे को लेकर काॅलेज की छत पर आई थी। वहां उन्होंने खाना खाया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
n
nn
बंद है कॉलेज
nजिस कॉलेज की छत पर शव मिला है, वह पिछले 4-5 साल से बंद है। भवन भी खंडहर हो चुका है। उसका इस्तेमाल असमाजिक तत्व गैर कानूनी गतिविधियों के लिए करते हैं।
nn
———–
nn
महिला और बच्चे का शव बंद पड़े काॅलेज की छत पर बरामद हुआ है। महिला के शरीर में कपड़े अस्त व्यस्त हैं। गले में नाड़ा बंधा हुआ है। उनकी हत्या की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पहचान के प्रयास कर रहे हैं। जिले के अलावा यूपी के थानों में भी सूचना भिजवाई जा रही है।
nसमरजीत सिंह, एसडीओपी, त्योंथर
nn
n