Friday, February 7

nरीवा। दोस्त के साथ युवक ने किशोरी का अपहरण किया। बाद में उसे एक खंडहर ढाबे में हवस का शिकार बनाया और वापस घर में छोड़कर चंपत हो गए। थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार बताए जा रहे है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

nn

मऊगंज थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। यहां रहने वाली एक किशोरी का 17 तारीख को घर में अकेले थी। वह दोपहर शौच के लिए जा रही थी जिसे आरोपी राजगोपाल पाल निवासी टड़हर थाना मऊगंज मिला जो बाइक में अपने दोस्त के साथ आया था। वह झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले गया। बाइक से पीडि़ता को एक खंडहर ढाबे में लेकर आया जहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती उसे हवस का शिकार बनाया।

nn

इस दौरान दोस्त बाहर खड़े होकर पहरा दे रहा था। शाम को वह किशोरी को वापस घर में छोड़कर चंपत हो गया। जब परिजन रात में वापस लौटकर आए तो पीडि़ता ने घटना की जानकारी दी। वे मंगलवार की शाम उसे लेकर थाने पहुंचे। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसके दोस्त के साथ खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

nn

आरोपी पीडि़ता का परिचित था जिसके झांसे में वह आ गई। घटना में शामिल उसके दोस्त का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी।

nn

 

nn

बाइक की टक्कर से महिला की मौत 

nn

रीवा। तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें भी सवार दो युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शीला साकेत पति रमेश साकेत 34 वर्ष निवासी लौर मंगलवार को अन्य महिलाओं के साथ मजदूरी करने गई थी। सांयकाल वे मजदूरी करके वापस लौट रही थी। जैसे ही देवतालाब बाईपास के समीप पहुंची तभी रीवा तरफ से एक बाइक काफी तेजी से आई महिला को टक्कर मार दी।

nn

टक्कर लगते ही महिला डिवाइडर पर गिरी और घायल हो गई। इस दौरान युवकों का संतुलन भी बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108  एम्बुलेंस को दी लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वह नहीं पहुंची। बाद में कुछ स्थानीय लोग अपने प्राइवेट वाहन से उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

nn

महिला को प्राथमिक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवारों की लापरवाही बताई जा रही है जो काफी तेज वाहन चला रहे थे। घायल युवकों की पहचान बबलू कुमार बिंद व छोटू कुमार बिंद निवासी डामनगंज जिला मिर्जापुर यूपी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद वास्तविक कारण सामने आयेंगे।

Share.
Leave A Reply