–
nn
रीवा. जिले में दरिंदगी की फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। अतरैला थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों ने एक घर में घुसकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पीडि़ता द्वारा शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
nपुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदारी में यूपी चले गए थे। घर में किशोरी को अकेला देख रात 16 वर्षीय दो किशोर अंदर घुस गए और उसे कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। पीडि़ता ने शोर मचाया तो परिवार के दूसरे लोग पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से दोनों भाग निकले। माता-पिता के लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी तो वे रविवार को उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही नाबालिग बाहर भागने की फिराक में थे जिनको पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से बाल संप्रेक्षण बंदी गृह भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि घर में घुसकर नाबालिगों ने यह घटना की थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में ६ साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया था। घटना को 12 साल के बच्चे ने अंजाम दिया था।
n–
nn
महिला गिरफ्तार
nn
रीवा। बिछिया थाने के कुठुलिया में रहने वाली मधु सोंधिया पति राहुल अपने घर में अवैध शराब की बिक्री कर रही थी। सूचना पर आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने स्टाफ के साथ दबिश दी। महिला के घर से ६९ लीटर देशी व अंग्रेजी शराब शराब जब्त की गई है। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विभाग ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। विभाग के उपनिरीक्षक ने बताया कि १ अप्रेल से ठेका बदलने वाला था जिस पर सस्ती शराब देखकर स्टॉक कर लिया था जिसे वह बिक्री कर रही थी।
nn
n