Friday, February 7

 

nn

रीवा। पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबाग मोड़ की है।
nबिछिया निवासी सुधांशू वर्मा व आशू वर्मा सोमवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। लक्ष्मणबाग मोड़ के समीप आरोपी फुल्ले उर्फ शूटर मिला। उसने पुरानी रंजिश को लेकर पीडि़तों से गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर जेब से चाकू निकाली और हमला कर दिया। दूसरा भाई बीचबचाव करने लगा तो उसे भी चाकू मार दिया। दिनदहाड़े चाकू चलने की घटना से हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए, जिस पर आरोपी धमकाते हुए वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

nn

पीडि़तों के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और परिवार के सभी सदस्यों को उसने जान से मारने की धमकी दी थी। तीन माह पूर्व उसने पीडि़त के घर में चोरी की थी, जिस पर उन्होंने पकड़ लिया था। इसके बाद ही वह रंजिश रखता था। यह घटना भी उसी मामले से जोड़कर देखी जा रही है।
n  
nइस घटना के बाद पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बाहर भागने की फिराक में था, जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसे पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।

nn

 

n 

Share.
Leave A Reply