n
nमऊगंज। मऊगंज (Mauganj) को जिला बनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी (congress) की ओर से पहली बार बड़ा आयोजन किया गया। जिसमें जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पार्टी की ओर से 50 हजार लोगों को प्रशस्ति पत्र बांटे जाने का दावा किया गया है। इतनी संख्या में ही पूर्व में सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में लोगों ने जेलभरो आंदोलन किया था। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल (Ajay Singh Rahul) ने कहा कि दो दशक से भाजपा के नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कई बार लोग उनकी झूठी बातों में आकर उन्हें जिताते भी रहे हैं।
nn
इस बार प्रदेश भर में लोगों के मन में आक्रोश है और वह सरकार बदलना चाहते हैं। जिस तरह से पिछली बार चुनी हुई सरकार को धन-बल के आधार पर गिराया गया। किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों सभी को छला गया उससे हर वर्ग में नाराजगी है। मुख्यमंत्री को पता है कि उनकी सरकार जा रही है इस कारण वह लगातार नई घोषणाएं कर चुके हैं लेकिन इस बार बदलाव तय है। विंध्य में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। जनपद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह ने कहा कि मऊगंज जिला लोगों के संघर्ष की वजह से मिला है। 50 हजार लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही जिला बनाना सरकार की मजबूरी हो गई थी। इस बार लोग खुद के संघर्ष पर वोट देंगे।
n
nn
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के संगठन प्रभारी प्रतापभानु शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा, विद्यावती पटेल, कपिध्वज सिंह, गोविंद नारायन तिवारी, संतोष मिश्रा, बसंत मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, सेख मुख्तार, बृजबासी पटेल, अशुतोष तिवारी, संजय तिवारी, नरेंद्र सिंह, अशुतोष गुप्ता, बसंत लाल आदिवासी, शंकर नेताम, ओम प्रकाश तिवारी, हिंछालाल पटेल सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
n
nn
– मांगों का ज्ञापन सौंपा
nपूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने नए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देना चाहा लेकिन वहां कलेक्टर नहीं थे। इस कारण सर्किट हाउस में जाकर ज्ञापन दिया। जिसमें रीवा-मिर्जापुर रेललाइन, बाणसागर का पानी, बेहतर शिक्षा की व्यवस्था, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, आवारा मवेशियों, बिजली एवं जिले की अन्य व्यवस्थाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
n—
nn
nबारिश में भी जमा रही भीड़
nकार्यक्रम जब शुरू हुआ तेज धूप थी, दोपहर करीब दो बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से वहां पर मौजूद नेताओं के साथ लोग भीगते रहे। इस कारण ५० हजार लोगों को प्रशस्ति पत्र भी नहीं दिया जा सका है। पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह ने कहा है कि हर व्यक्ति का नाम उनके पास है, सभी को उनके गांव और क्षेत्र के कार्यक्रमों में भी सम्मानित किया जाएगा।
n–
nभीड़ को देखकर समीकरण बदलने का अनुमान
nजिस तरह से करीब 50 हजार से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की बात कही गई है। बड़ी संख्या में जन सैलाब सड़कों पर नजर आया। इसे देखते हुए अब क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण भी बदलने का अनुमान है। नया जिला गठित होने से जहां कांग्रेस बैकफुट पर जाती नजर आ रही थी। सरकार इसका श्रेय ले रही थी, वहीं कांग्रेस के बैनर तले जुटे लोगों ने साबित किया है कि यहां कांग्रेस अब भी मजबूत है।
nn
सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में इस बार पार्टी को जीत का भरोसा है। वहीं भाजपा विधायक के साथ गुटबाजी की समस्या आ रही है। देवतालाब भी मऊगंज जिले में है इसलिए वहां के भाजपा नेताओं का भी मऊगंज में प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने मऊगंज से भाजपा का टिकट बदलने के संकेत भी दिए हैं जिसके बाद से विधायक की सक्रियता कम हुई है और कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है।