सोन नदी में पानी पी रहे प्रौढ़ को मगरमच्छ ने निगला
n
n
n
n-
nसिंगरौली. सोन नदी में पानी पी रहे एक प्रौढ़ को देखते ही देखते मगरमच्छ निगल गया। शनिवार की शाम क्योंटली गांव में हुई घटना को नाव का इंतजार कर रहे लोगों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल गढ़वा पुलिस व सोन घडिय़ाल की टीम को दी गई। मौके पर चितरंगी तहसीलदार व गढ़वा पुलिस पहुंची, जो मुआयना करने के बाद वापस लौट गई।
nपुलिस ने बताया, रामधन केवट (५५) पिता मंगल निवासी तमई शनिवार की शाम क्योंटली गांव में सोन नदी के तट पर पानी पी रहा था। तभी अचानक मगरमच्छ आया और उसको खींचकर बीच नदी में लेकर चला गया। कुछ लोग नदी किनारे पर खड़े थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा। पुलिस की मानें तो सोन नदी उफान पर है। इससे नदी किनारे आसपास के क्योंटली, तमई, पनवार, गढ़वा, देवरा, चितावल सहित अन्य कई गांवों के लोगों की रात व दिन दहशत के साए में गुजरती है। घर में मगरमच्छ घुसने का उन्हें हर पल डर बना रहता है। कई बार आसपास के गांवों में मगरमच्छ घुस जाने की घटना सामने आ चुकी है।
n————-
nn
nn
n
nक्योंटली गांव में सोन नदी के किनारे पानी पी रहे प्रौढ़ को मगरमच्छ निगल लिया है। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तब तक वह बीच नदी मेें चला गया। मौके पर तहसीलदार के साथ पहुंचकर मुआयना किया गया है।
nसूरज सिंह, प्रभारी गढ़वा थानाn