Friday, February 7

Murder of woman living in livein without marriage 
n—————————-
nरीवा। सात साल से लिव इन में रह रही महिला का हाथ-पैर बांधकर युवक ने जमकर मारपीट की। जब महिला की मौत हो गई तो आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गया और बाद में गांव वालों को फोन कर हत्या की जानकारी दी। घटना जिले के मनगवां थाने के सूरा गांव की है।
nपुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाला पुरुषोत्तम उर्मलिया विनीता नाम की महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। शाम को महिला के हाथ-पैर बांधकर डंडे से पीट रहा था। गांव के कुछ लोगों ने देखा तो फटकार लगाई और उसके हाथ-पैर खुलवा दिए। रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच में आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और अपने घर में ताला बंद कर चला गया। जब वह बाइक से कुछ दूर रायपुर कर्चुलियान पहुंच गया तो गांव के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर रात 12 बजे पुलिस पहुंची और घर का ताला तुड़वाकर देखा तो महिला का शव अंदर पड़ा था।

nn

————-

nn

शरीर पर कई जगह चोट के निशान

nn

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करवा दिया। रविवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शरीर में कई जगह मारपीट के निशान मौजूद थे। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अपनी मोटर साइकिल से निकला है जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी हर संभावित ठिकानों में तलाश कर रही है।
n————-

nn

आए दिन करता था मारपीट
nआरोपी महिला के साथ आए दिन मारपीट करता था। कई बार उसकी मारपीट से तंग आकर महिला भाग चुकी है। शनिवार को ही आरोपी उसे प्रयागराज से घर लेकर आया था। उसका किस बात को लेकर महिला से विवाद हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अब उक्त महिला के परिजनों का पता लगा रही। वह कहां की रहने वाली है इसकी जानकारी गांव में किसी को नहीं है। मनगवां थाना प्रभारी आरके गायकवाड़ ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
n————-

nn

शव सुपुर्द करने की समस्या
nमहिला को आरोपी खुद उसे लेकर आया था जो घटना के बाद से फरार है। ऐसे में पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस के सामने यह समस्या है कि वह शव किसको सुपुर्द करे जो उसके शव का अंतिम संस्कार कर सके। यदि परिजनों का पता नहीं चलता है तो पुलिस द्वारा महिला के शव का अंतिम संस्कार करवाया जायेगा।

nn

————-

nn

nआरोपी उक्त महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। वह महिला की हत्या करके फरार हो गया और बाद में गांव वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

nn

आरके गायकवाड़, थाना प्रभारी मनगवां Rewa
n————————–

nn

 

Share.
Leave A Reply