Friday, February 7

 

nn

 

nn

रीवा। भाई के दोस्त ने एक महिला के साथ बलात्कार किया है। आरोपी ने धमकाकर उसके जेवर भी ले लिये। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। महिला के शादी प्रयागराज जिले में हुई थी। उसके भाई ने महिला को ससुराल से मायके बुलाकर लाने के लिए अपने दोस्त को भेजा था जो उसके साथ काम करता था।

nn

आरोपी पीडि़ता के ससुराल पहुंचा और उसे बाइक में बैठाकर मायके ला रहा था। सोहागी पहाड़ में बाइक रोककर उसने सूनसान स्थान में महिला के साथ बलात्कार किया। बाद में उसने धमकाकर महिला के जेवर भी छीन लिये। बदनामी के डर से महिला ने परिजनों को भी घटना की जानकारी नहीं दी। आरोपी उसे जेवर लौटाने का झांसा देता रहा लेकिन जब उसने जेवर नहीं लौटाए तो पीडि़ता ने परिजनों को जानकारी दी। उनके साथ थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

nn

बाद में पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं घेराबंदी करके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि आरोपी ने बलात्कार के बाद उसके जेवर भी ले लिये थे। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी।

nn

nn

82 चोरियों में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

nn

रीवा। आधा सैकड़ा से अधिक चोरियों में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा चोरी गए जेवर सर्राफा व्यापारियों को बेंचे गए थे जिस पर पुलिस ने दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर इस मामले में नामजद किया है। साल भर पूर्व इस गिरोह को पकडऩे के लिए तत्कालीन एसपी नवनीत भसीन ने आधा दर्जन थानों की टीम गठित की थी जिसने ६ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से ८४ चोरियों का ५० लाख रुपए कीमत का सामान बरामद हुआ था। इस गिरोह का एक आरोपी राकेश गोड़ निवासी सेंदहा थाना गढ़ फरार चल रहा था जिस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

nn

उक्त आरोपी चोरीछिपे अपने गांव आया हुआ था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने चुराए गए जेवर प्रयागराज के सर्राफा व्यापारी सोनू गुप्ता व सतीश गुप्ता निवासी गोहनिया जिला प्रयागराज को बेंचने की जानकारी दी। पुलिस ने उक्त सर्राफा व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोपी द्वारा बेंचे गए सारे जेवर गलाकर उनको बेंच दिया है।

nn

इस मामले में पुलिस ने धारा 411,201 बढ़ाकर दोनों सर्राफा व्यापारियों को नामजद किया है। उक्त आरोपी करीब 82 चोरियों में फरार था। अकेले गढ़ थाने की पुलिस को उसकी 9 मामलों में तलाश थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों ने सारे जेवर गला दिये है। उक्त आरोपियों के संबंध में दूसरे थानों को भी सूचना भिजवाई गई है।

Share.
Leave A Reply