nरीवा/भोपाल। भाजपा द्वारा घोषित मऊगंज विधानसभा की टिकट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और भाजपा कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत पर प्रदीप पटेल (Pradeep Patel) को भाजपा की टिकट पर जीत मिली थी।

nn

विधायक बनने के बाद उन्होंने मऊगंज क्षेत्र और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की। जिसकी वजह से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख नेताओं से इन कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। जिस पर आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों को हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा।

nn

प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप पटेल पर एक और गंभीर आरोप लगाया। जिसमें सनातन धर्म विरोधी होने का आरोप शामिल है। कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर प्रदीप पटेल की ओर से लिखी गई कुछ पुस्तकों के लेख भी नेताओं को दिखाए और कहा कि वह सनातन के विरुद्ध इस तरह से समाज में नफरत फैलाते रहे हैं। भाजपा कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि पार्टी उनकी मांगों को अनसुना करेगी तो वह वर्तमान प्रत्याशी प्रदीप पटेल के स्थान पर नोटा का विकल्प चुनना पसंद करेंगे। कई घंटे तक तक कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय भोपाल के बाहर प्रदर्शन चला। 

nn

– विरोध करने वाले मृृगेन्द्र के समर्थक
nअपने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने मृगेन्द सिंह के नाम के नारे भी लगाए। कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मृगेन्द्र प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने कई बड़े आयोजन भी क्षेत्र में किए। पिछला चुनाव उन्होंने बसपा की टिकट पर लड़ा था। दो दिन पहले अपने समर्थकों के साथ उन्होंने बैठक की थी, जहां पर पूछा था कि उन्हें क्या निर्णय लेना चाहिए। इसमें कुछ ने शांत रहने की बात कही लेकिन अधिकांश का कहना था कि विरोध करने के बाद मैदान में उतरा जाए। इसी रणनीति के तहत कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं। प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृगेन्द्र सिंह (Mrigendra Singh) जीतने वाले प्रत्याशी हो सकते हैं।

nn

bjp rewa

nn

n– विधायक का मंदिर-मंदिर दर्शन कार्यक्रम
nबीते कुछ समय से विधायक प्रदीप पटेल के खिलाफ सनातन विरोधी होने का प्रचार किया जा रहा है। यह आरोप उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है, इस कारण वह मंदिर-मंदिर पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं। क्षेत्र के कई प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर उन्होंने यह बताने का प्रयास किया है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। पिछले चुनाव में भी यह मुद्दा बनाने का प्रयास हुआ था लेकिन इस बार यह व्यापक हो रहा है। 
n—————–

Share.
Leave A Reply