nग्वालियर। ऑनलाइन ठगी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। जिसे सुनकर पुलिस के अफसर भी हैरान रह गए।  एसपी आफिस में शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ ठगी हो गई है। भैंस उसने खरीदी थी लेकिन वह अब तक घर पर नहीं पहुंची। उटीला निवासी होतम सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दी गई शिकायत में बताया कि ऑनलाइन भैंस बेचने का झांसा देकर जयपुर निवासी अशोक शर्मा ने उससे 84 हजार रूपए ठग लिए।  होतम सिंह ने बताया अशोक शर्मा ने फेसबुक पर तीन भैंसो के फोटो पोस्ट किए। साथ में लिखा था भैंसे  बेचना हैं। इनमें एक भैंस उन्हें पंसद आई तो अशोक से फोन पर बात की। 84 हजार रूपए में सौदा तय हुआ। अशोक ने पूरा पैसा एडवांस में खाते में ट्रांसफर करा लिया।  

nn

ठग बोला एक्सीडेंट में भैंस का पैर टूटा 
nहोतम ने बताया खाते में पैसा पहुंचने के बाद भैंस नहीं आई तो अशोक को फोन किया। उसने बताया दौसा, राजस्थान के पास गाडी का एक्सीडेंट हो गया। भैंस का पैर टूट गया है। अशोक की दलील सुनकर पैर टूटी भैंस भी खरीदने के लिए राजी हो गए। लेकिन  भैंस नहीं आई। होतम का कहना था उसे पुलिस पैसा या भैंस कुछ भी दिलाए।  
n-
nसाइबर ठगी का केस 
nक्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि किसान के साथ साइबर ठगी हुई है। ऑनलाइन भैंस बेचकर पैसा ठगने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों ने जिस खाते में पैसा ट्रांसफर कराया है। उसके जरिए आरोपियों का पता हासिल कर पकड़ा जाएगा।  

nn

—-

nn

 

nn

 ऑनलाइन ठगी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। जिसे सुनकर पुलिस के अफसर भी हैरान रह गए।  एसपी आफिस में शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ ठगी हो गई है। भैंस उसने खरीदी थी लेकिन वह अब तक घर पर नहीं पहुंची। उटीला निवासी होतम सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दी गई शिकायत में बताया कि ऑनलाइन भैंस बेचने का झांसा देकर जयपुर निवासी अशोक शर्मा ने उससे 84 हजार रूपए ठग लिए।  होतम सिंह ने बताया अशोक शर्मा ने फेसबुक पर तीन भैंसो के फोटो पोस्ट किए। साथ में लिखा था भैंसे  बेचना हैं। इनमें एक भैंस उन्हें पंसद आई तो अशोक से फोन पर बात की। 84 हजार रूपए में सौदा तय हुआ। अशोक ने पूरा पैसा एडवांस में खाते में ट्रांसफर करा लिया।  
nहोतम ने बताया खाते में पैसा पहुंचने के बाद भैंस नहीं आई तो अशोक को फोन किया। उसने बताया दौसा, राजस्थान के पास गाडी का एक्सीडेंट हो गया। भैंस का पैर टूट गया है। अशोक की दलील सुनकर पैर टूटी भैंस भी खरीदने के लिए राजी हो गए। लेकिन  भैंस नहीं आई। होतम का कहना था उसे पुलिस पैसा या भैंस कुछ भी दिलाए।  
n- 

Share.
Leave A Reply