n केन्द्रीय सूचना प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रीवा में प्रबंद्धजन सम्मेलन में कहा कि उस समय का मध्यप्रदेश याद करिए जब यहां राजा, दिग्गी राजा का राज्य था। अंधेर नगरी चौपट राजा था। क्या आप फिर वही दिन लौटाना चाहते हैं, यदि नहीं तो आगे भी भाजपा को सपोर्ट कीजिए। दिग्गी राजा के राज में प्रदेश में गुंडागर्दी, सिमी और नक्सलवादी ताकतों का जमावड़ा होता था। जनता ने उन्हें नकारा और भाजपा की सरकार को चुना और भाजपा सरकार ने मप्र को बीमारू राज्य से बाहर निकाला।
nकांग्रेस शासित राज्यों में एक ओर जहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है जिंदा जलाया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, खेलो इंडिया जैसी सुविधाएं सरकार देकर महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ा रही है। ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव की जिम्मेदारी १८ से ३५ वर्ष के युवाओं पर ज्यादा है। इसलिए लोगों को यह बात बताएं कि विकास की गति तभी आगे बढ़ सकती है जब भाजपा की सरकार रहेगी।
n केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास दर बढ़ी है, केन्द्र की अधिकांश योजनाओं का क्रियान्वयन करने में प्रदेश अग्रणी रहा है। दुनियां के सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट में से एक रीवा में लगाकर ९ हजार लोगों को रोजगार दिया गया। सड़कों का जाल बिछाया गया, जिससे प्रत्येक गांव आज मुख्यालय से जुड़ गए हैं। सबसे अच्छी सुरंग बन गई, हवाई अड्डा बन रहा है। इस दौरान जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भी कहा कि भाजपा की सरकार किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि समग्र विकास का काम करती है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से कहा कि यहां मौजूद हर व्यक्ति पांच सौ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की योजनाओं को बताएं। कार्यक्रम को सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व कुलपति डॉ. रहस्यमणि मिश्रा, राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य अखंड प्रताप सिंह, भाजपा नेता वीरेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को बुलाया गया था।
nकार्यक्रम में कुछ स्कूलों के बच्चे भी पहुंचे और मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि छात्रों और युवाओं के लिए सरकार अच्छी योजनाएं ला रही है, इसके बारे में वह लोगों को बताएं।
nn
n– मध्यप्रदेश को आगे ले जाना है तो भाजपा को चुनें
nप्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है। इसलिए भाजपा ने भू-पे अभियान लांच किया है। इस पर एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार जैसा कोई मुद्दा नहीं है, यहां तो विकास और खुशहाली है। लोगों को यदि प्रदेश को आगे ले जाना है तो भाजपा को फिर चुनना चाहिए, अन्यथा अंधकार, भ्रष्टाचार, बदहाली, अपराध का बोलबाला बढ़ेगा।
n—
nव्यवस्था पर नाराजगी भी जाहिर की
nमंत्री अनुराग ठाकुर के मध्यप्रदेश में कई कार्यक्रम होने की वजह से वह जल्दी जाना चाह रहे थे। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों की ओर से भी अपनी बातें रखी गईं, साथ ही कार्यक्रम में आए कुछ लोगों द्वारा शोरशराबा मचाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि आयोजकों ने बताया कि शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से कुछ लोगों द्वारा सुझाव दिए जा रहे हैं। खाली कुर्सियों पर आसपास टहल रहे लोगों को बैठाया गया और मामला शांत कराया गया, जिसके बाद मंत्री ने अपनी बात पूरी की।