Friday, February 7

Samajwadi Party Madhya Pradesh :  पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ में उन्हें पार्टी में शामिल कराया। कई महीने से वह पार्टी नेताओं के साथ संपर्क में थे।

nn

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्हें सिरमौर (Sirmaur)  विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लक्ष्मण तिवारी वर्ष 2008 में उमाभारती के नेतृत्व वाली भारतीय जनशक्ति पार्टी से मऊगंज सीट से चुनाव जीते थे।

nn

सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद वर्ष 1994 में सवर्ण समाज पार्टी का तिवारी ने गठन किया और जातिगत आरक्षण के विरोध में आंदोलन चलाया। कई राज्यों में पार्टी की इकाइयां गठित कर कई बड़े आंदोलन किए थे। वर्ष 1998 में लोकसभा का चुनाव लड़े 80 हजार वोट पाकर आकर्षण का केन्द्र बने। इसके बाद वर्ष 2003 में मऊगंज सीट से चुनाव लड़े और हार गए। वर्ष 2004 में लोकसभा का फिर चुनाव लड़ा।

nn

वर्ष 2006 में उमाभारती (Uma Bharti) की पार्टी में शामिल हो गए। 2008 के चुनाव में मऊगंज सीट से भाजश पार्टी से विधायक चुने गए। इसके बाद उमा भारती की भाजपा में वापसी हुई तो वह भी भाजपा में चले गए। 2013 में भाजपा की सीट पर लड़े और हार गए। इसके बाद से वह हाशिए पर थे। 2018 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए बयान के बाद विरोध करते हुए भाजपा छोड़ दिया।

nn

वह अपनी सवर्ण समाज पार्टी को फिर से विस्तारित करना चाह रहे थे लेकिन तकनीकी कारणों से पार्टी उन्हें नहीं मिल पाई। जिसके चलते मऊगंज से फिर निर्दलीय चुनाव लड़े और हार गए। इसके बाद से जन अस्मिता यात्रा के नाम से आंदोलन चला रहे हैं, जिसमें विंध्य प्रदेश की मांग के साथ ही गोबर प्लांट की स्थापना कर किसानों से गोबर की खरीदी की मांग कर रहे हैं। लक्ष्मण तिवारी की पहचान जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले नेताओं के रूप में रही है। वह कई उग्र प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
n———————

Share.
Leave A Reply