nसतना। जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची से हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। दो दरिंदों ने बच्ची को अगवा कर रात में जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। दरिंदगी की वजह से बच्ची जब बेहोश हो गई तो दोनों उसे मरा समझकर छोडकऱ भाग गए। सुबह बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। पीडि़ता को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी शारदा प्रबंध समिति के कर्मचारी हैं।
nपुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे बालिका अपने घर के पास हैंडपम्प पर पानी भरने गई थी, उसी दौरान आरोपी उसे अगवा कर आधा किमी दूर पहाड़ी के जंगल ले गए थे। आरोपियों की दरिंदगी के चलते पीडि़ता बेहोश हो गई थी। उसे मरा समझकर आरोपी छोडकऱ भाग गए। रातभर पीडि़ता बेहोश जंगल में पड़ी रही। सुबह होश आने पर वह घर के लिए निकली लेकिन ढंग से चलते तक नहीं बन रहा था।
n
nघर से निकली बच्ची काफी देर तक जब नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले। आधी रात से खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पांच बजे बच्ची दूल्हा देव में खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान देख दरिंदगी का पता चला। बालिका को उसके परिजन तत्काल सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे। वहीं वारदात का पता चलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और अस्पताल के बाहर जमा होकर हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम सुरेश जादव, एसडीओपी लोकेश डाबर सहित मैहर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची।
n
nपुलिस अधिकारियों ने पीडि़ता से घटना के बारे में जानकारी आरोपी रवींद्र कुमार रवि पिता बिहारीलाल व अतुल बढा़ेलिया पिता सुरेश को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप, मारपीट सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं एसपी आशुतोष गुप्ता और फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि पीडि़त बालिका के पिता की मौत हो गई है, उसकी मां मदिर परिसर में छोटी सी प्रसाद की दुकान चलाती है। पीडि़ता अपनी छोटी बहन के साथ मंदिर क्षेत्र में भीख मांगती थी जिसके चलते दोनों आरोपी उसे पहचानते थे।
nn
nसामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कर्मचारियों को मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति ने काम से हटा दिया है। प्रशासक मंदिर समिति ने आदेश जारी कर बताया कि कर्मचारी रवींद्र कुमार रवि और वन विहार गौशाला कर्मचारी अतुल बढ़ोलिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
n——————————–
nरीवा में देर शाम मेजर ऑपरेशन
nपीडि़ता को मैहर से टीआइ अनिमेश द्विवेदी की निगरानी में दोपहर में संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जाया गया। वहां उसके उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को बच्चेदानी तक चोट आई है और बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई है। देर शाम उसे ऑपरेशन कक्ष ले जाया गया।
n
n————-
n मुख्यमंत्री ने कहा व्यथित हूं, अपराधी नहीं बचेंगे
nघटना पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए, पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की वयवस्था की जाए।
n-
nकमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना
nवारदात पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैहर में छोटी बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम को चुकी है। बेटी का बेहतर उपचार कराकर एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।