अवसर विशेष पर हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है। खासतौर पर वेडिंग प्रोग्राम में सभी बेहतर दिखना चाहते हैं। ऐसे में बात दूल्हा-दुल्हन की हो तो उनके लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं। अच्छा पार्लर और ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट का यूज कर इन्हें सजाया जाता है। ब्यूटी सेक्टर में रोजाना बदलाव हो रहे हैं। हर दिन ऐसे मेकअप और कॉस्मेटिक का चुनाव किया जा रहा है, जो फेस ब्यूटी बढ़ा रहा है। गर्मी में स्किन को प्रोटेक्ट करने और फेस ब्यूटी को बढ़ाने के लिए मिनरल मेकअप की डिमांड बढ़ चुकी है। इसके लिए जिंक ऑक्साइड बेस्ड स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। यह समर सीजन में मोस्ट पॉपुलर है। इसकी डिमांड मार्च से अक्टूबर तक रहती है। हालांकि ठंड के मौसम में भी कुछ लोग इसका उपयोग कराते हैं, क्योंकि अधिकांश ब्रांडेट आयटम अब मिनरल प्रोडक्ट में ही आते हैं। इसकी लागत में दो से तीन हजार रुपए का अंतर पड़ता है।
nn
जिंक ऑक्साइड बेस्ट ब्यूटी कॉस्मेटिक्स के प्राइज नॉर्मल मेकअप प्रोडक्ट से महंगे होते हैं। इसलिए इससे हुए मेकअप का बजट भी बढ़ जाता है। यह मेकअप स्किन पर काफी लाइट होता है, जिससे स्किन के पोर्स भी बंद नहीं होते। स्किन को जरूरी मिनरल भी मिलता है, जिससे स्किन ग्लोइंग होती है।
nमिनरल प्रोडक्ट में अच्छी मात्रा में सनस्क्रीन होती है। जिससे मेकअप गर्मी में मोस्ट डिमांडिंग होता है। स्किन को हाइड्रेड रखने के साथ यह मेकअप को लंबे समय पर स्किन पर टिकने में मददगार साबित होता है। वहीं स्किन को प्रोटेक्ट भी करता है। इसमें सनस्क्रीन की अच्छी मात्रा होती है।
n-
nn
nहैवी नहीं, स्किन टोन के अनुसार मेकअप की डिमांड
nवेडिंग सीजन में मिनरल मेकअप काफी पसंद किया जा रहा है। रीवा सिटी की ब्यूटीशियंस का कहना है कि अब दुल्हनों को हैवी मेकअप नहीं चाहिए। वे स्किन टोन के अनुसार ही मेकअप चाहती हैं। इसके लिए मेकअप की लेयर की काफी पतली लगानी होती है। मिनरल मेकअप और कॉस्मेटिक्स से इस तरह का मेकअप लुक क्रिएट किया जा रहा है।
n—–
nदुल्हन के आंसू निकले तब भी असर नहीं
nमिनरल मेकअप अगले दिन तक काम करता है, जिसे मॉस्चराइजर से ही क्लीन किया जाता है। इसी प्रकार आंखों में इस्तेमाल होने वाला आई लाइनर, मस्कारा, आई शेडोज वाटर प्रूफ रहता है। जिससे विदाई के समय निकलने वाले आंसू का भी फर्क नहीं पड़ता।
n—
n
nn
एक्सपर्ट व्यू : संध्या श्रीवास्तव, ब्यूटीशियन
nमौसम के हिसाब से मेकअप अब किए जा रहे हैं। गर्मी में वाटरप्रूफ मेकअप ही चलन मे है। खासतौर पर दुल्हन के बीच इसकी डिमांड अधिक है। आठ दस घंटे तक कोई फर्क नहीं पड़ता है। अधिक गर्मी के बीच नहीं रहें तो २२ से २४ घंटे तक चलता है। ब्रांडेट आयटम में वाटरप्रूफ की सुविधा होती है। अब तक ठंडियों में भी यह चलता है। चेहरे पर पानी पड़ जाए तब भी जल्दी असर नहीं होता है। मेकअप की वजह से चेहरे का लुक नहीं बदले यह भी ध्यान रखना होता है। हम दुल्हन के मेकअप के लिए एक महीने पहले से स्किन पर टेस्ट करते हैं। रेट का अधिक असर नहीं होता, दो से तीन हजार तक फर्क आता है।