सतना ।   मैहर जनपद कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आसपास के जनमानस की सांसे हलक में अटक गई। मामला की कुछ ऐसा था। मैहर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुगड़ी का उप सरपंच विनोद यादव गले में फांसी का फंदा डालकर जनपद पंचायत का मैहर के कार्यालय की छत पर जा पहुंचा था तथा छत के पिलर से रस्सी बांधकर फांसी पर झूलने की धमकी दे रहा था।

nn

उक्त दृश्य किसी भी व्यक्ति के रोंगटे खड़े करने को काफी थे। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई एवं मौके पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल पहुंच कर मोर्चा संभाला। कुछ लोगों ने विनोद यादव को बातों में लगाया तथा पीछे से पुलिस बल ऊपर चढ़ने लगी। इसी बीच मैहर SDM सुरेश जाधव एवं जितेंद्र पटेल भी मौके पर पहुँचे तथा समझाईस के बाद पुलिस प्रशासन ने विनोद यादव को सकुशल नीचे उतार लिया।

nn

लगभग 1 घंटे तक चले इस हाइवोल्टेज ड्रामे के दौरान सभी की सांसें हलक में अटकी रहीं। उपसरपंच विनोद यादव के माने तो ग्राम पंचायत घड़ी में सरपंच एवं सचिव द्वारा बंदरबांट कर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है, जिनमें कई मामलों पर जांच एवं रिकवरी आदेश भी जारी है। किंतु आज तक पैसे की वसूली नहीं हो पाई है। इन्हीं मांगों को लेकर लगातार उपसरपंच द्वारा विभिन्न अधिकारियों एवं ऑफिसों के चक्कर काटे जा रहे थे किंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही थी एवं कोरा आश्वासन दिया जा रहा था तो वहीं विनोद यादव का यह भी आरोप है कि उसे कई प्रकार की धमकियां दी जा रही थी।

nn

कुछ लोगों के द्वारा एसटी एससी एक्ट में फंसाने की भी धमकी दी जा रही थी। विनोद के कहे अनुसार इन्हीं सब मामलों से दुखी होकर आज उन्होंने यह कदम उठाया। मैहर SDM ने कहा है कि जिन मामलों को उपसरपंच द्वारा उठाया जा रहा है उनमें जाँच की जा रही है, जांच की जानकारी उपसरपंच से भी साझा जी जावेगी। विनोद यादव का अपनी मांगे मंगवाने मनवाने का यह तरीका भले ही उचित ना हो, किंतु जनपद पंचायत मैहर में इन दिनों अंधेर गर्दी का आलम है।

nn

कर्मचारियों द्वारा उप सरपंच, सरपंच एवं अन्य पंचों से ढंग से बात तक नहीं की जाती है तथा उन्हें संबंधित जानकारियां भी देने में हीला-हवाली की जाती है।  उम्मीद है आज की घटना के बाद सीईओ संज्ञान लेंगे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम करेंगे।

Share.
Leave A Reply