रीवा।  रीवा में काम की तलाश में चौराहे पर जमा हुए मजदूर अपने एक साथी के साथ मारपीट की घटना पर उग्र हो गए। देखते ही देखते मजदूरी ने बवाल मचा दिया। आसपास की दुकानों में वह आग लगाने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों के साथ भी मजदूरों की झड़प हुई।

nn

वारदात में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस ने भी बल प्रयोग किया,जिसके चलते दर्जनभर मजदूरों को भी चोट पहुंची है। घायलों को उपचार के लिए संजयगांधी अस्पताल भेजा गया है।
nघटना रीवा शहर के ढेकहा तिराहे की है। जहां पर मेडिकल दुकान के सुरक्षाकर्मी और वहां पर मौजूद एक मजदूर के बीच विवाद हो गया।

nn

सुरक्षाकर्मी ने मजदूर राजकुमार को पीटकर जख्मी कर दिया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने चाकू से हमला किया था।    
n  इस घटना के बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की मजदूरों की भीड़ इक_ा हो गई और उन्होंने दुकान में पथराव शुरू कर दिया और दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो मजदूरों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़़ की। इस घटना में सीटी कोतवाली थाना प्रभारी और सामान थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और मजदूरों को खदेडऩा शुरू कर दिया, भीड़ को तितर बितर करने पुलिस को लाठियां भी बरसानी पड़ी।

nn

 पुलिस ने आठ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिससे उपद्रियों की पहचान हो सके। पुलिस पर पथराव करने में महिलाएं भी शामिल रहीं।  

Share.
Leave A Reply