Meri Mati Mera Desh : अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय Rewa में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस दौरान कुलपति राजकुमार आयार्य ने पूरे अभियान में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से नई पीढ़ी में देशभक्ति का भाव जागृत होता है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा।

nn

इस अवधि में ‘मेरी माटी, मेरा देशÓ अभियान के तहत हर घर झंडा, पंचप्रण शपथ, वीरों को नमन, पौधरोपण, सांस्कृतिक प्रतियोगितायें, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किए जाने का निर्देश था। अभियान में सभी विभागों के प्रमुख प्रोफेसर्स को जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रो. श्रीकान्त मिश्र के संयोजकत्व में आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 102 विद्यार्थियों ने सहभाग किया।

nn

 चित्रकला प्रतियोगिता प्रो. अतुल पाण्डेय के संयोजकत्व में हुई, जिसमें 16 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसी तरह पूरे महीने भर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। जहां पर कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य, कुलसचिव प्रो. सुरेन्द्र सिंह परिहार, प्रो. अतुल पाण्डेय, प्रो. श्रीकान्त मिश्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।
n —

nn

 

nn

 
n1. हर घर झंडा – प्रो. दिनेश कुशवाह, हिन्दी विभाग के संयोजकत्व में विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने अपने घर तथा कार्यालय में तिरंगा झंडा लहराया।
n2. प्रभातफेरी एवं वृक्षारोपण – माननीय कुलपति, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को झंडारोहण किया गया तत्पश्चात् सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार द्वारा प्रभातफेरी की गई, जिसमें तिरंगा झंडा लहराते हुये भारत माता की जय, वन्दे मातरम् आदि का उद्घोष किया गया। प्रभातफेरी के उपरान्त मान्नीय कुलपति जी एवं कुलसचिव जी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार द्वारा एपीएस वन में पौधरोपण किया गया। 
n3. सांस्कृतिक कार्यक्रम – प्रो. श्रीकान्त मिश्र, दर्शन विभाग के संयोजकत्व में दिनांक 18 अगस्त 2023 को पंडित शम्भूनाथ शुक्ल सभागार में प्रातः 09 बजे से सुरतरंग-02 का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुये विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता, यथा, एकल गायन शास्त्रीय, एकल गायन सुगम, एकल गायन लोकगीत, एकल नृत्य शास्त्रीय, एकल नृत्य पाश्चात्य, समूह गायन, समूह नृत्य, वादन, मिमिक्री आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 102 विद्यार्थियों ने सहभाग किया। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में माननीय कुलपति   प्रो. राजकुमार आचार्य   तथा कुलसचिव प्रो. सुरेन्द्र सिंह परिहार   ने अपने संबोधन से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
n4. निबंध प्रतियोगिता – प्रो. नविता श्रीवास्तव, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के संयोजकत्व में भौतिकी विभाग के सभागार में दिनांक 21 अगस्त 2023 को ‘मेरी माटी, मेरा देश’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता मंे कुल 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर माननीय कुलपति जी प्रो. राजकुमार आचार्य जी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये उनका मार्गदर्शन किया। 

nn

n5. चित्रकला प्रतियोगिता – प्रो. अतुल पाण्डेय जी, व्यवसायिक प्रशासन विभाग के संयोजकत्व में आई.आर.पी.एम. के सभागार में दिनांक 23 अगस्त 2023 को विद्यार्थियों के चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में कुल 16 विद्यार्थियों ने सहभाग किया। इस प्रतियोगिता में माननीय कुलपति जी प्रो. राजकुमार आचार्य जी ने प्रतियोगिता अवधि में उपस्थित होकर निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।  
n6. अमृत वाटिका – प्रो. महेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं श्री यदवेन्द्र सिंह चैहान, यंत्री विभाग के द्वारा माननीय कुलपति जी, कुलसचिव जी, आचार्यगण, अतिथि विद्वान गण तथा विद्यार्थीगण से बायोटेक भवन के बगल में अमृत वाटिका के अन्तर्गत 75 पौधों का रोपण कराया गया। 
n7. ग्राम गोद सोनौरा में पंचप्रण शपथ एवं वृक्षारोपण – दिनांक 26 अगस्त 2023 को समाज कार्य विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम गोद सोनौरा के जनप्रतिनिधि तथा ग्रामवासियों के सहयोग से पंचप्रण शपथ एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पादित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों को स्मरण एवं नमन करते हुये देश की मिट्टी को सर माथे से लगाया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय एवं जनभागीदारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ। 
n8. समापन एवं पुरस्कार – दिनांक 28 अगस्त 2023 को माननीय कुलपति जी, प्रो. राजकुमार आचार्य जी के मुख्य आतिथ्य मंे तथा कुलसचिव, प्रो. सुरेन्द्र सिंह परिहार जी के विशिष्ट आतिथ्य में पुरस्कार वितरण एवं ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का समापन दर्शन विभाग के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय कुलपति जी, कुलसचिव जी, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, प्रो. अतुल पाण्डेय जी तथा सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. श्रीकान्त मिश्र जी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। उपर्युक्त सम्पूर्ण कार्यक्रमों के सुचारु एवं सफल संचालन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के संयोजक श्री नलिन दुबे, जवाहर लाल नेहरु नीति शोध केन्द्र ने महती भूमिका का निर्वहन किया।

nn

 
n    समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य ने कहा कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ का अर्थ है जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की राष्ट्र के उन्नयन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करेगें। इस अवसर पर उन्होंने आचार्यो, अतिथि विद्वानों एवं विद्यार्थियों को पंचप्रण का शपथ दिलाया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं कुलगीत की प्रस्तुती की गई तथा प्रो. अतुल पाण्डेय, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण द्वारा स्वागत उद्वबोधन दिया गया। प्रो. श्रीकान्त मिश्र द्वारा ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान अन्तर्गत श्रृखलाबद्ध हुये कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् कुलपति, कुलसचिव, प्रो. सुरेन्द्र सिंह परिवार एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में खुशी पाण्डेय, शिवांगी पाण्डेय, संस्कृति तिवारी का एकल गायन तथा प्रतिमा तिवारी एवं प्रिंस कुमार पटेल नृत्य प्रस्तुति हुई। मंच का सफल संचालन डा. ऋतु मिश्रा एवं डा. दीपाली शुक्ला द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डा. समता शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आचार्य गण, अतिथि विद्वान गण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

nn

विजेता प्रतिभागियों की सूची

nn

क्र.
nविधा का नाम 
nप्रतिभागी का नाम 
nकक्षा 
nपरिणाम 
n1
nशास्त्रीय गायन एकल
nखुशी पाण्डेय 
nबी.ए. आॅनर्स प्र. भा. इतिहास
nप्रथम 
n2
nशास्त्रीय गायन एकल
nरिया सेन
nबी.एस.सी. बायोटेक 
nद्वितीय 
n3
nशास्त्रीय गायन एकल
nवसुधा सिंह 
nबी.एल.एल.बी.
nतृतीय 
n4
nसुगम गायन एकल 
nसंस्कृति तिवारी  
nबी.ए.एल.एल.बी.
nप्रथम 
n5
nसुगम गायन एकल
nखुशी पाण्डेय 
nबी.ए. आॅनर्स प्र. भा. इतिहास
nद्वितीय 
n6
nसुगम गायन एकल
nकोमल मिश्रा 
nबायोटेक्नोलाॅजी 
nद्वितीय 
n7
nसुगम गायन एकल
nश्वेता द्विवेदी 
nबायोटेक्नोलाॅजी
nतृतीय 
n8
nलोकगीत एकल
nशिवांगी पाण्डेय
nपर्यावरण जीव विज्ञान
nप्रथम 
n9
nलोकगीत एकल
nसंस्कृति तिवारी 
nबी.एल.एल.बी.
nद्वितीय 
n10
nलोकगीत एकल
nरुचि तिवारी 
nबायोटेक्नोलाॅजी 
nतृतीय 
n11
nलोकगीत एकल
nआयुषी द्विवेदी 
nपर्यावरण जीव विज्ञान 
nतृतीय 
n12
nशास्त्रीय एकल नृत्य 
nप्रतिमा तिवारी 
nएम.बी.ए. आईआर. पीएम
nप्रथम 
n13
nशास्त्रीय एकल नृत्य
nकृतिका सिंह 
nबी.ए.एल.एल.बी.
nद्वितीय 
n14
nशास्त्रीय एकल नृत्य
nस्नेहा मिश्रा 
nएम.बी.ए.
nतृतीय 
n15
nशास्त्रीय एकल नृत्य
nप्रीति विश्वकर्मा 
nबी.काॅम.
nसांत्वना
n16
nपाश्चात्य नृत्य एकल
nशिवानी विश्वकर्मा 
nबी.ए.एल.एल.बी.
nप्रथम 
n17
nपाश्चात्य नृत्य एकल
nअफरीन नाज 
nएम.एस. डब्ल्यू 
nद्वितीय 
n18
nपाश्चात्य नृत्य एकल
nसमीक्षा तिवारी 
nबी.ए.एल.एल.बी.
nतृतीय 
n19
nपाश्चात्य नृत्य एकल
nदीप्ति तिवारी 
nबी.ए.एल.एल.बी.
nसांत्वना 
n20
nपाश्चात्य नृत्य एकल
nप्रिन्स कुमार पटेल 
nकम्प्यूटर साईस
nसांत्वना 
n21
nसमूह नृत्य 
nसाक्षी एण्ड ग्रुप 
nयोग विभाग-(09)
nप्रथम 
n22
nसमूह नृत्य 
nहिमांशु एण्ड ग्रुप 
nडी.बी.ए.-(16)
nप्रथम 
n23
nसमूह नृत्य 
nअदिति एण्ड गु्रप
nबायोटेक्नोलाॅजी- (04)
nद्वितीय 
n24
nसमूह नृत्य 
nअकांक्षा एण्ड गु्रप 
nबायो केमेस्ट्री -(06)
nतृतीय 
n25
nतबला वादन 
nसत्यम् पाण्डेय 
nविधि विभाग 
nविशिष्ट पुरस्कार 
n26
nहारर्मोनियम वादन 
nराजहंस रवि 
nप्रा. भा. इतिहास 
nविशिष्ट पुरस्कार
n27
nनिबंध लेखन
nजगृति तिवारी
nप्रा. भा. इतिहास
nप्रथम
n28
nनिबंध लेखन
nसनिया श्रीवास्तव
nबी.काॅम विभाग 
nद्वितीय
n29
nनिबंध लेखन
nऋतिक तिवारी
nबी.काम विभाग 
nतृतीय
n30
nपोस्टर मेकिंग
nकविता विश्वकर्मा
nबायोटेक
nप्रथम 
n31
nपोस्टर मेकिंग
nशीतल मिश्रा
nबायो केमेस्ट्री
nद्वितीय
n32
nपोस्टर मेकिंग
nशेजल शुक्ला 
nकम्प्यूटर विज्ञान
nतृतीय

Share.
Leave A Reply