Friday, February 7

n
nसीधी। मध्यप्रदेश का सीधी जिला इनदिनों सुर्खियों में है। यहां पर भाजपा के नेता द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद प्रशासन एक्शन में है तो राजनीति भी गरमा गई है। आरोपी भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करते हुए एनएसए की कार्रवाई की गई है, तो वहीं उसके घर पर बुलडोजर भी चलाया गया। 

nn

nबीती शाम सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल पीडि़त आदिवासी युवक के घर पर गए और वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस ज्ञान सिंह चौहान सहित अन्य नेता पहुंचे तो मामला और गरम हो गया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इसी बीच भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ पीडि़त के घर पहुंच गए। उनके साथ कई समर्थक भी थे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। 

nn

nनाराज आदिवासी महिलाओं ने भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और चप्पल लहराए। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, इस कारण महिलाओं को शांत कराया गया, क्योंकि कुछ महिलाएं विधायक पर निशाना साध रहीं थी। 

nn

 

nn

कांग्रेस ने पीडि़त परिवार को बंधक बनाया : भाजपा विधायक
nइस दौरान भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रायोजित यह तमाशा है, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां पर जो भी धरने पर बैठे हैं, सभी को हटाएं और एफआईआर दर्ज करें। उन्होंने कहा कि राजनीति करना है तो कलेक्टर कार्यालय के बाहर जाकर करें। भाजपा विधायक ने पीडि़त परिवार को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया और पुलिस अधिकारियों से कहा कि उन्हें मुक्त कराएं।
n
n—

nn

video–

nn