Month: February 2025

Rewa's OP Dixit will go to Florida to play Masters Tennis Tournament

 sports news :  भारत की ओर से मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट खेलने रीवा के ओपी दीक्षित फ्लोरिडा जाएंगे। भारतीय टीम के चार सदस्यीय दल में उनका नाम…

Mahakumbh: Thousands of people troubled by two-day traffic jam in Rewa's National Highway, diesel and CNG are running out.

रीवा. जाम में फंसे वाहनों का डीजल और सीएनजी भी खत्म हो रहा है। रुक-रुक कर चलने से वाहनों में तकनीकी खराबी भी आ रही है।…

 रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के फर्म शिल्पी इंफ्रा में केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। गुरुवार को देर शाम शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने छापे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। सेंट्रल जीएसटी जबलपुर की टीम द्वारा यह छापा कार्यवाही की जा रही है। ​शिल्पी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट ​लिमिटेड के शिल्पी प्लाजा स्थित कार्यालय में कार्रवाई की गई है। राजेन्द्र शर्मा का रियल एस्टेट का काम है। वह शहर के कई स्थानों पर ड्यूपलेक्स और मल्टी प्लेक्स बना चुके हैं। जांच से जुड़ी किसी तरह की जानकारी टीम की ओर से साझा नहीं की गई है। जांच टीम के सदस्य पहले कांग्रेस के जिला कार्यालय उर्रहट में भी पहुंचे थे और वहां पर राजेंद्र शर्मा के कार्यालय एवं अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शिल्पी प्लाजा पहुंचकर करवाई प्रारंभिक की ।इस कार्रवाई को कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है ... आफिस का शटर बंद कर जांच शिल्पी प्लाजा स्थित कार्यालय में छापामारी करने पहुंचे अधिकारियों ने ऑफिस का शटर बंद कर भीतर करीब 5 घंटे तक दस्तावेजों की पड़ताल की। इस दौरान जांच अधिकारियों ने अपने वाहन शिल्पी प्लाजा के पीछे की ओर बने पार्किंग में खड़ा कर दिया था जिसके चलते जीएसटी की कार्रवाई के बारे में देर रात तक आसपास के दूसरे व्यवसाययों को भी जानकारी नहीं हुई। .... स्थानीय अधिकारियों को कार्रवाई की जानकारी नहीं इस छापे के बारे में जीएसटी के स्थानीय अधिकारियों को कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। रीवा के अलावा सतना के भी अधिकारी इस कार्रवाई से अभिज्ञ रहे। जबलपुर के अधिकारियों की टीम सीधे रीवा पहुंची और अपनी जांच करवाई शुरू कर दी जो देर रात तक जारी रही। ....

रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के फर्म शिल्पी इंफ्रा में केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। गुरुवार को देर…

रीवा। सरेराह सर्राफा व्यापारी के पुत्र पर बाइक सामान आरोपियों ने फायर कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज…

रीवा। सोशल नेटवर्किंग साइट में परिचय के बाद एक युवती महाराष्ट्र से अपने प्रेमी से मिलने के लिए रीवा आई जहां प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार…

चुरहट का हेकड़ीबाज इंस्पेक्टर

रीवा। रीवा संभाग के सीधी जिले के चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा की करतूत से मध्यप्रदेश पुलिस को शर्मशार होना पड़ा है। थाना प्रभारी के घर…

रीवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले शहर में आरएसएस बैन के पोस्टर चस्पा करने वाले तीन कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है। जमानत के लिए दस्तावेज लेकर कांग्रेस के नेता पहुंचे थे लेकिन जमानत नहीं दी गई। वहीं कई अन्य कार्यकर्ताओं को कई घंटे तक हिरासत में रखने के बाद देर शाम छोड़ दिया गया है। शहर के कॉलेज चौराहे में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया। इसकी खबर मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, कविता पांडेय, गिरीश सिंह, मनीष नामदेव, अनूप सिंह चंदेल सहित अन्य नेता पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तारी का कारण पूछा। पुलिस के अधिकारी अधिक जानकारी नहीं दे पाए और कहा कि शांति व्यवस्था के तहत हिरासत में लिया गया। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल ने कहा है कि भाजपा के इशारे पर पुलिस बल ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रविसुमित सिंह, अभिराज बौद्ध, कुंदन साकेत पर 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुचलके पर छोडऩे से पुलिस ने इंकार कर दिया। कालेज चौराहे से हिरासत में लिए गए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, निकिता शर्मा, अजय सिंह, अर्पित तिवारी, संजीव द्विवेदी, बलराम तिवारी, नितकर्ष मिश्रा, आशु मिश्रा, सानुराग सिंह, वेदनारायण तिवारी, प्रांशु द्विवेदी, अमन द्विवेदी, कुंदन वर्मा, निखिल प्रताप सिंह, मोहित शुक्ला, आशु अग्निहोत्री, शिवम त्रिपाठी, अनिकेत प्याशी, अर्पण तिवारी, जितेंद्र गौतम,संजू कुशवाहा आदि को देर शाम छोड़ा गया। इस घटना को पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष अनुपम तिवारी ने सरकार की तानाशाही बताया है। --- लोकतंत्र में आवाज दबाना चाहती है सरकार कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा है कि लोकतंत्र में सार्वजनिक तौर पर आवाज उठाने का अधिकार सभी को है। एक संगठन को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर गिरफ्तार करना और जेल भेजना निंदनीय है। यह सत्ता का पूरी तरह से दुरुपयोग है। वहीं कविता पांडेय ने कहा कि सत्याग्रह हमारा मौलिक अधिकार है, इसे भाजपा की सरकार नहीं छीन सकती।

रीवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले शहर…