रीवा। बच्चों में मोबाइल की लत खतरनाक रूप धारण करती जा रही है। मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर एक बच्चे ने घर के पास खेल रही अबोध बच्ची के साथ बलात्कार किया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना गुढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

6 वर्षीय बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास ही खेल रही थी। वहां पर एक 13 वर्षीय बच्चा पहुंचा जिसने उसे पकड़ लिया। यह देखकर उसकी बड़ी बहन वहां से डरकर भाग गई। बच्चा उसे अपने साथ सूनसान स्थान में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची इस घटना में घायल हो गई। बड़ी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

बच्ची घायल अवस्था में मिली। उसकी हालत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके साथ यह घिनौना कृत्य करने वाला बच्चे को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको बाल संप्रेक्षण बंदी गृह भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

—-
मोबाइल पर बच्चे ने देखा था अश्लील वीडियो

मोबाइल पर बच्चे ने अश्लील वीडियो देखा था। पूछताछ में उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की जानकारी दी। इस वीडियो से प्रभावित होकर उसने बच्ची के साथ यह घिनौना कांड किया था। हालांकि उसने अश्लील वीडियो कहां से देखा था इस बात का पुलिस पता लगा रही है। कुछ समय पहले ज़िले के जवा थाना क्षेत्र में भी एक बच्चे ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर अपनी 9 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी। मोबाइल बच्चों को बर्बाद कर रहा है।

एक 6 वर्षीय बच्ची घर के समीप खेल रही थी जिसके साथ 13 वर्षीय बच्चे ने बलात्कार किया है। मामला दर्ज कर बच्चे को अभिरक्षा में लेकर उसे बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। बच्ची को कुछ चोटे थी जिस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जांच में जो तथ्य सामने आयेेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
अनिल सोनकर, एएसपी रीवा

Share.
Leave A Reply