nरीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU Rewa) के प्रोफेसर अतुल पाण्डेय ने देश के 22 राज्यों के सहायक प्राध्यापकों और सह प्राध्यापकों को रिसर्च मेथोडोलॉजी का पाठ पढ़ाया। रिफ्रेशर्स कोर्स के तहत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) दिल्ली की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां पर नहीं पहुंच पाने के चलते रीवा विश्वविद्यालय से ही प्रोफसर पाण्डेय ने व्याख्यान दिया।

nn

करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक उन्होंने विभिन्न राज्यों के प्राध्यापकों को जानकारियां दी। जेएनयू द्वारा देशभर के प्राध्यापकों को शिक्षकीय जानकारियों से अपडेट कराने के लिए विशेषज्ञों से जानकारियां दिलवाई जाती हैं। इसी के तहत अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग प्रमुख प्रो. अतुल पाण्डेय (Atul Pandey) को भी चुना गया था।

nn

इस कार्यक्रम में दिल्ली, कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमांचल प्रदेश, बिहार, हरियाला, उत्तर प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, मेघालय, गुजरात आदि प्रदेशों के सह प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक इसमें शामिल हुए।

nn

 प्रोफेसर अतुल पाण्डेय के करीब डेढ़ घंटे के व्याख्यान के बाद भी कुछ प्रतिभागी सुनना चाह रहे थे। जिसके चलते बाद में इनके व्याख्यान के सत्र आयोजित करने की बात भी की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर रीवा के प्रोफेसर द्वारा दिए गए इस व्याख्यान से विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है। इस पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Share.
Leave A Reply