Thursday, September 19

Barbaic wife hate love story : जिस युवक से कुछ समय पहले ही लव मैरिज कर उसकी बीवी बनी थी। इसके लिए घर-परिवार सबसे विरोध किया था। अब उसी पति के लिए महिला हैवानियत पर उतर आई है। उसके इस कृत्य का वीडियो वायरल हो गया है। जिसने भी इसे देखा, उसकी रूह कांप गई।
महिला ने अपने पति का पहले हाथ-पैर बांध दिया, फिर उसके ऊपर बैठकर टार्चर करती रही। इतना ही नहीं उसकी हैवानियत ने सारी हदें तब पार कर दी, जब उसने सिंगरेट जलाकर पति के प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों को जला डाला। घर पर लगे सीसीटीवी में इसका वीडियो कैद हुआ, जो अब वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पति की शिकायत पर कार्रवाई

यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के पुलिस थाना स्योहारा की बताई गई है। जहां से पुलिस ने एक प्रेसनोट जारी कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक दिनांक 04 मई 2024 को वादी मन्नान जैदी पुत्र उसमान जैदी निवासी ग्राम चकमहमूदसानी थाना स्योहारा जनपद बिजनौर ने थाना स्योहारा पर तहरीर दी कि  वादी की पत्नी मैहर जहां पुत्री खुर्शीद अहमद निवासी ग्राम शफियाबाद थाना स्योहारा जनपद बिजनौर वादी से आये दिन झगड़ा करती है तथा शारीरिक व मानसिक उत्पीडऩ करती है।

नशीला पदार्थ खिलाया था

दिनांक 29 अप्रेल 2024 की रात्रि में पीडि़त की पत्नी ने वादी को नशीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की नियत से गला दबाया व जलती सिगरेट से दागकर शारीरिक उत्पीडऩ किया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा पर मु0अ0सं0 205/24 धारा 328/307/323/506 भादवि बनाम मैहर जंहा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के कम में थाना स्योहारा पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 205/24 धारा 328/307/323/506 भादवि में वांछित अभियुक्ता मैहर जहां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, महिला उप निरीक्षक वर्षा यादव थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, महिला आरक्षी 1720 पूजा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर एवं रवि सिमर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर आदि शामिल हैं।


आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share.
Leave A Reply