Thursday, September 19

Farmers Protest Delhi Chalo : किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद(Bharat Band) का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों ने इसे सहमति दी है। हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली को कई तरफ से घेर रखा है।
पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर (Shambu Border) पर स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों से निपटने के लिए 30 हजार आंसू गैस बम (Tear BomB) का आर्डर किया है।
Farmers Protest : किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद (Bhrat Band) का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों ने Delhi Chalo सहमति दी है। हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) के किसानों ने दिल्ली को कई तरफ से घेर रखा है।

पंजाब-हरियाणा और शंभू बार्डर (Shambu Border) हरियाणा दिल्ली बार्डर (Delhi-Haryana Border) पर स्थिति काफी गंभीर है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया है कि 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का एलान किया गया है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सभी सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी। किसानों ने इससे पहले 15 फरवरी को रेलवे की कई सेवाओं को पंजाब में रोक दिया गया है। पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

Farmer Protest भारत बंद के दौरान इन्हें रहेगी छूट

मोर्चा के संयोजक डॉ. दर्शन पाल ने बताया है कि आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, परीक्षा के लिए छात्रों और हवाईअडडे से जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाएगा। बंद के दौरान दवा की दुकानों को खुली रहने की छूट दी गई है और किसी की अंतिम यात्रा को भी बंद के दौरान रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से समन्वय बनाया गया है। इसके अलावा सभी संस्थानों को बंद रखने का आहवान किया गया है।

Farmers Protest में किसानों की मांगे
1. किसानों की सबसे पहली मांग है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले
2. किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम वेतनमान 26 हजार रुपए किया जाए
3. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण बंद किया जाए..।

Share.
Leave A Reply