रीवा। वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने अभियान चलाकर 32 प्रजाति के बीजों का संकलन किया है। जैव विविधता को प्रोत्साहन देने के लिए इस अभियान को आगे भी बढ़ाया जाएगा। संकलित बीजों को वितरित किए जाने की भी तैयारी है।
अप्रैल एवं मई माह के पहले सप्ताह तक रीवा वनमण्डल के मैदानी अमले ने कुल 32 प्रजातियों के 1058 किलोग्राम बीज का संग्रहण किया है।
इनमें बहेड़ा, हर्रा, सिरस, आंवला, अमलतास, शीशम, सागौन, अर्जुन, करंज, इमली, हल्दू, दूधी, बीजा, चिरोल आदि प्रजातियां शामिल हैं।
उक्त बीजों का  22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2024 के अवसर में विस्तार-वानिकी नर्सरियों एवं कुछ विद्यालयों को पौधा उगाने के लिए नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

बीज संग्रहण में सर्वश्रेष्ठ प्रयास एवं संग्रहण जिन वनकर्मियों का रहा उसमें प्रमुख रूप से वीरेन्द्र सिंह वनरक्षक बीटगॉर्ड लूक, कमलेंद्र सिंह वनरक्षक बीटगार्ड पूर्वा दक्षिणी, अखिलेश पटेल वनरक्षक बीटगॉर्ड तमरादेश, कृष्णकांत दहिया वनरक्षक बीटगॉर्ड ओबरी उत्तरी, संतोष चौधरी वनरक्षक बीटगॉर्ड पूर्वा उत्तरी, गणेश सोनी वनरक्षक बीटगॉर्ड ककरेड़ी पूर्वी, मनोज तिवारी, वनरक्षक बीटगॉर्ड ककरेड़ी पश्चिम, दिनेश कुमार वनरक्षक बीटगॉर्ड जादुआ, बुद्धराज सिंह वनरक्षक बीटगॉर्ड हरदौली, गोपाल शरण त्रिपाठी वनरक्षक बीटगॉर्ड पूर्वी मड़वा आदि प्रमुख रहे। रीवा वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वनकर्मियों का यह प्रयास जैव विविधता संरक्षण और जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

________
22 मई को मनाया जाता है जैवविविधता दिवस

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर वर्ष 22 मई को मनाया जाता है। 1992 में इसी दिन कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी को (सीबीडी) को अपनाया गया था। जैव विविधता दिवस 2024 का विषय ‘योजना का हिस्सा बनें’ है। यह विषय, सभी हितधारकों के लिए कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन का समर्थन करके जैव विविधता के नुकसान को रोकने और उलटने के लिए कार्रवाई का आह्वान है।
—-
….

जैव विविधता को प्रोत्साहन देने अलग अलग 32 प्रजाति के बीजों का संग्रहण किया गया है। इन बीजों को नर्सरियों और स्कूलों को वितरित किया जाएगा।
अनुपम शर्मा, डीएफओ रीवा

Share.
Leave A Reply