भारतीय जनता पार्टी रीवा लोकसभा प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा ने पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर लालगांव में पार्टी का ध्वजा रोहण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति जन-जन का विश्वास बढ़ा है। पार्टी का परिवार लगातार तेज गति से बढ़ रहा है। आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी हमारे कार्यकर्ता, सेवा, सुचिता एवं जमीन से जुड़कर रहते हैं। जिनकी बदौलत आज पार्टी जन-जन के सपनों को पूरा करने में सफल हो रही है।

पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के साथ सांसद जनार्दन मिश्रा ने आमजनों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं विचारधारा के लिए काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन-जन को राम राज्य की अनुभूति कराने का कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व में सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रगति और विकास से पूरा विश्व अचंभित है। विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्र मोदी जी के विकास को देखकर हैरान है कि भारत 10 वर्षो में इतनी तेजी से विकास में कैसे आगे निकल रहा है। 10 वर्षो में देश के हर नागरिक को गौरवांन्वित होने का मौका दिया है।

आज पूरे विश्व में भारत का गौरवगान हो रहा है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता आज बेचैन हो रहे हैं। जो स्वाभिमानी, राष्ट्र प्रेमी लोग कांग्रेस में है उसे छोड़कर भाजपा के साथ आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग भी कांग्रेस की नीतियों का खुलेआम विरोध कर रहे हैं। मोदी जी के 10 सालों में देश में चत्मकारिक विकास हुए।

कांग्रेस के पास न नीति है न नीयत है और न नेता है। सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी बनकर पार्टी रह गई है। इसलिए एक भी वोट कांग्रेस को नहीं जाना चाहिए। पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सरल, सहज और विकासोन्मुखी नेतृत्व की रीवा क्षेत्र की जनता कायल है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को किला की तरह सुरक्षित रखें और सेनापति बनकर नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली भारत निर्माण में योगदान करें। जनसंपर्क के दौरान विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र गौतम, संजय दुबे, सुनील पाण्डेय, शंकर सिंह, श्रवण मिश्रा, जगजीवनलाल तिवारी सहित भाजपा नेता शामिल रहे।
सांसद जी के हाथों कई सामाजिक लोगों ने भाजपा पार्टी की ग्रहण की सदस्यता।

..

7 अप्रैल को सेमरिया विधानसभा के भ्रमण में रहेंगे भाजपा प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा 7 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे ग्राम बैजनाथ से चुनावी जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करेंगे। मध्येपुर, छिजवार, धौचट, पैपखरा, दादर, रहट, बहुरीबांध, अमवा, इटहा, मनकहरी, बरा पैपखार गांवों में चुनावी जनसंपर्क करेंगे। उनके साथ पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित पार्टी नेता रहेंगे।

मउगंज जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी मउगंज जिला के 518 बूथ केन्द्रों में पार्टी स्थापना दिवस मनाकर पार्टी द्वारा बताये गये करणीय कार्यो को पूरा कराया गया। देवतालाब विधानसभा के पोल संख्या 145 में विधायक देवतालाब, गिरीश गौतम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने स्थापना दिवस में भाग लिया। इस अवसर पर देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा से मातृ दल है, जिसमें साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनता है। पार्टी ने हर बूथ में 370 नए वोट बढ़ाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शून्य से शिखर का लक्ष्य पूरा किया है। मोदी जी के सबका साथ सबका विकास और विश्वास का ही परिणाम है कि आज विश्व की पहली पार्टी तो हैं ही, जन जन के विकास की क्रांति की जनक भी भाजपा बन चुकी है। हमें हर बूथ जीतना है और 370 से अधिक वोट लाने हैं। माननीय मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिलीप सिंह की अगुवाई में नईगढ़ी के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

..

लोकसभा चुनाव कार्यालय में मनाया गया पार्टी दिवस
प्रधानमंत्री मोदी ने गुलामी के सभी प्रतीक समाप्त किये : प्रबोध व्यास
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव कार्यालय समदरिया गोल्ड में लोकसभा संयोजक प्रबोध व्यास के मुख्य आतिथ्य में पार्टी का स्थापना दिवस मनाय गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी कोल विकास अभिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने सभी कार्यकता्रओं को 45वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और पार्टी की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। लोकसभा संयोजक प्रबोध व्यास ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गौरवशाली अतीत विस्तार और प्रधानमंत्री जी के चत्मकारिक नेतृत्व ने गरीब, कल्याण के जो काम किये हैं वह अद्भुत और चत्मकारिक हैं। पहली बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के साथ गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने का काम हुआ है। चाहे ब्रिटिशकालीन कानून हो या उसके प्रतीक। दिल्ली में सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति स्थापना, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा, सांसद में सिम्बोल की स्थापना जैसे राष्ट्रीय गौरव का काम हुआ है। इस अवसर पर अनिल पटेल, योगेन्द्र शुक्ला, प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव खण्डेलवाल, राजकुमार जायसवाल, नीरज पटेल, अश्वनी शर्मा, बृजेन्द्र गौतम, संजय लाली, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, मनोज सिंह, प्रमोद तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply