Thursday, September 19

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले कि भाजपा सेवा करने वाली पार्टी है, लंबे समय तक विपक्ष की पार्टी ने हुकूमत किया है।

रामलीला मैदान वैढ़न में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने सबसे पहले वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। बोले सभी इलेक्शन एक साथ होने चाहिए। ताकि देश का पैसा बर्बाद न हो और जनता का बार-बार वक्त न जाया हो।
कहा कि भाजपा आंख में धूल झोंक कर सत्ता में आने की कोशिश नहीं करती है। भाजपा के लोग वादा के अनुरूप कार्य करके जनता से आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं। विपक्षी पार्टियां जनता की आंख में धूल झोंक कर सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं। कहा कि भाजपा आज से नहीं जनसंघ के जमाने से जो कहती है उसे पूरा करती है। राम मंदिर बनाने का वादा पूरा किया। कश्मीर को अन्य राज्यों के बराबर का अधिकार दिलाया गया। नागरिकता कानून लागू कर सभी के अधिकार को समान किया गया। बोले यह सब भाजपा की सरकार ही कर सकती है।
संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश बीमारू राज्य में शामिल हुआ करता था। शिवराज सिंह चौहान को बधाई दिया , कहा कि लंबे समय तक शासन में रहकर उन्होंने मध्य प्रदेश को विकासशील राज्य बनाया। अब आगे का काम डाक्टर मोहन यादव संभाल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों की हर समस्या का समाधान करना ही मोदी की गारंटी है।
करीब 20 मिनट के भाषण के अंत में उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार का जनता से वादा लिया।

Share.
Leave A Reply