सतना। जिले के मझगवां थाना अंतर्गत शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 3 दर्शनार्थियों की मौत हो गयी। दमोह के दुबे व तिवारी परिवार के लोग अलग अलग 3 गाड़ियों से चित्रकूट दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर तकरीबन 2 बजे जैसे ही आर्टिका कार कोठी थाने के हिरौंदी सगरा के करीब पहुंची उसी दौरान मझगवाँ से आ रहा ट्रक ने आर्टिका कार को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर काफी तेज होने के कारण कार चला रहे चालक व बगल में बैठे चालक पिता की मौके में ही मौत हो गई। बाकी के कार सवार घायल अवस्था में होने के कारण कार में फंस कर बेहोश हो गए। होश आने पर मदद की गुहार करने लगें उसी दौरान चित्रकूट से परिवार सहित सतना लौट रहे सतना निवासी विनीश द्विवेदी ने अपनी कार में सवार अपने परिवार की मदद से फंसे घायलों को निकाल कर अपनी कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में ऊपचार के दौरान प्राची तिवारी पिता रजनीश तिवारी 22 साल निवासी दमोह ने दम तोड़ दिया।
वहीं गम्भीर स्थित से झूझ रहे अच्छान्त दुबे पिता अखिलेश दुबे 12 वर्ष की गम्भीर स्थित देखते हुए बिड़ला रेफर कर दिया गया।
वही घायल दर्श दुबे पिता अविनाश दुबे 10 वर्ष को ऊपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

गम्भीर सतही में सभी घायलो को बिड़ला भेजा जिसमे 3 की स्थित बेहद गम्भीर अलका तिवारी पति रजनीश उम्र 40 वर्ष निवासी दमोह नाका जबलपुर, आकांछा दुबे पिता महेश दुबे उम्र 26 निवासी दमोह नाक जबलपुर। अच्छान्त दुबे की स्थित गम्भीर बनी है

घटना-स्थल पर मृत चंद्रभान तिवारी पिता बासुदेव प्रसाद तिवारी नेहा नगर मकरोनिया सागर 45(चालक)
सुदामा दुबे पिता भगवान दास दुबे 75 वर्ष.

Share.
Leave A Reply