Thursday, September 19

रीवा। केन्द्रीय जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद बंदी की हालत अचानक बिगड़ गई। जेल के कर्मचारियों ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत हो गई। उनकी मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा का कर आरोप लगाए।
गढ़ निवासी सुधाकर सिंह पिता जनार्दन सिंह को हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमें न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

25 दिसम्बर 2022 से लगातार जेल में बंद सुधाकर की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। 15 दिन पूर्व भी तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों द्वारा डिस्चार्ज करने पर वापस जेल में शिफ्ट किया। गुरुवार पुन: बंदी की तबीयत खराब होने पर एसजीएमएच में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार सांयकाल उनकी मौत हो गई।

बंदी की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। वे इलाज में लापरवाही और जेल में प्रताड़ना का आरोप लगा रहे थे। हंगामा की सूचना मिलते ही अमहिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक समझाईश के बाद परिजनों को शांत कराया गया। फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है जहां शनिवार के सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

हालांकि परिजन पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि लगातार बंदी का इलाज चल रहा था और पूर्व में भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share.
Leave A Reply