Thursday, September 19

भोपाल। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी में मची भगदड़ में एक और नाम जुड़ गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल छह बार के विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

कांग्रेस से रामनिवास कई दिनों पहले ही बगावत कर चुके थे, पार्टी के नेता उन्हें मनाने का प्रयास भी कर रहे थे। राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने रामनिवास रावत से बात कर पार्टी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था। जिसके चलते रामनिवास रावत ने दिग्विजय सिंह के चुनाव क्षेत्र राजगढ़ जाकर पार्टी का प्रचार भी किया था।

अब रावत ने आखिरकार कांग्रेस को झटका देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। एक दिन पहले ही इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने पार्टी को बड़ा झटका देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस सदमें से कांग्रेस पार्टी उभरी नहीं की एक और बड़े नेता ने पार्टी छोड़ दी है।

रामनिवास रावत
मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ रामनिवास रावत।

कई दिनों से चर्चा थी कि मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के पुराने नेता और 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है । बड़े नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक रामनिवास रावत (Ramnivas Rawat) भी अब भाजपा के हो गए हैं।

भाजपा ज्वाइन करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से उनकी लंबी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में मत जाइए, शिकायतों को दूर कर लेंगे, लेकिन राम निवास रावत नहीं माने और कहा कि अब बहुत देर हो गई है। इसके बाद अब रामनिवास रावत कभी भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक राम निवास रावत ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने भाजपा में जाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास के पार्टी छोड़ने से भाजपा का बड़ा झटका लगा है। 6 बार के विधायक रामनिवास रावत वर्तमान में भी विधायक हैं। पहले माना जा रहा था कि रामनिवास रावत 25 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरैना दौरे के वक्त भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

कांग्रेस की राजनीति में रामनिवास रावत 6 बार विजयपुर से विधायक हैं। ये दिग्विजय सिंह के काफी खास माने जाते हैं। दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 2003 से 2013 तक इन्होंने लगातार विधानसभा चुनाव जीता है। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे अपने प्रतिद्वंदी से 2890 वोटों से हार गए थे।

Share.
Leave A Reply