Thursday, September 19

रीवा। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शहर के वृंदावन गार्डन में आयोजित की गई। जहां पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया और पूछा गया कि किस तरह से पार्टी को और मजबूती के साथ आगे लाया जाए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल, लोकसभा चुनाव प्रभारी विधायक केवलारी रजनीश सिंह के साथ अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की तैयारियों पर जानकारी ली।

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कमजोर तबके के कल्याण की बात की, वर्तमान में पूंजीपतियों की सरकार है। कार्यकर्ता खुद को कमजोर न समझें कांग्रेस का जन्म ही तनाशाह हूकुमत से लडऩे के लिए तथा भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए हुआ हैं।

रजनीश सिंह ने कहा कि विंध्य में कुछ समय पहले तक कांग्रेस मजबूत रही है। हमें उसी तरह से फिर काम करना होगा। जो इस विशम परिस्थति में भी कांग्रेस पार्टी के साथ संघर्ष कर रहा हैं, हर कार्यकर्ता वंदनीय है।

कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, राजेन्द्र मिश्रा, सुखेन्द्र सिंह बन्ना, रामगरीब बनवासी, प्रदेश समन्वयक गुरमीत सिंह मंगू, महापौर अजय मिश्रा, विमलेन्द्र तिवारी, शिव प्रसाद प्रधान, मनीष गुप्ता, कविता पाण्डेय, त्रियुगी नारायण शुक्ला, कुंवर सिंह, विनोद शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया।


टिकट मूल कार्यकर्ता को मिले
बैठक के दौरान कांग्रेस नेता संदीप पटेल ने कई मामलों में आपत्ति दर्ज कराई, इसके बाद उन्हें बोलने का अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में टिकट दूसरे दलों से आए लोगों को अधिक दे रही है। इसलिए चुनावों में लगातार हार हो रही है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के मूल कार्यकर्ता को ही टिकट मिले, जिससे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े।
—-
लोकसभा प्रभारी के सामने कई जगह प्रत्याशियों ने दर्ज कराया विरोध
लोकसभा प्रभारी रजनीश सिंह बीते तीन दिनों से जिले के अलग-अलग सीटों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे थे। कई सीटों पर पार्टी के नेताओं पर ही भितरघात करने का आरोप लगाया गया। मनगवां की प्रत्याशी बबिता साकेत ने पार्टी के जिम्मेदार और संगठन के पदाधिकारियों पर खुलकर आरोप लगाया। वहीं सेमरिया में विधायक अभय मिश्रा ने भी कहा कि पार्टी के नेताओं ने भितरघात किया, जिससे करीब डेढ़ हजार वोटों का नुकसान हुआ है। उन नेताओं के नाम भी गिनाए जो टिकट के दावेदार थे। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। गुढ़ में भी कई नेताओं पर भितरघात के आरोप लगे हैं। अन्य सीटों पर भी कार्यकर्ता टिकटों के दावेदारों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

Share.
Leave A Reply