Thursday, September 19

 

रीवा। एक सिरफिरे युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। भाभी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और अपनी दो भतीजियों की हत्या करने के बाद उनको बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
दिल को दहला देने वाली यह घटना गोविंदगढ़ कस्बे की बताई जा रही है। गोविंदगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाली हसीना खान पति परवेज खान अपनी दो बच्चियों आलिया 3 वर्ष और अनबिया 2 वर्ष के साथ शनिवार की रात घर पर ही थी।

घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य जबलपुर निमंत्रण में शामिल होने गए थे। घर में उनका देवरा अरबाज खान मौजूद था। शाम करीब 7:00 बजे पीड़ित महिला का अपने देवर के साथ विवाद हो गया। गाली देने की बात से शुरू हुए विवाद में आरोपी हैवान बन गया। उसने घर में पड़े चाकू से अपनी भाभी पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ उस पर कई बार किया। महिला के गले सहित शरीर के कई स्थानों में गंभीर चोट आई। खून से लतपथ हालत में गिरी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी और उसने अपनी दोनों अबोध बच्चियों पर भी हमला किया और उनकी भी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोनों बच्चियों के शव को बोर में भरा और उसे घर से कुछ दूर स्थित गोविंदगढ़ के तालाब में फेंक आया। निर्मम तरीके से उसने घर में तीन सदस्यों को मौत की घाट उतार दिया।
….

घर के बाहर खून से सना चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि घर के बाहर हाथ में खून से सना चाकू लेकर घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसके हाथ में चाकू देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा था। लोगों ने उनके रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
…..

एसपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ आरपी शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और भौतिक साक्षय एकत्र किये। देर रात तक पुलिस टीम घटनास्थल में मौजूद रही और पूरे मामले की जांच कर रही है।
….

नदी में बच्चियों के शव को ढूंढने का प्रयास
आरोपी ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद उनके शवों को बोरे में भरकर गोविंदगढ़ तालाब में फेंक दिया था। पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर तालाब के अंदर से बच्चियों के शवों को बरामद करने का प्रयास कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनके शवों का पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन में भी परेशानियां आ रही है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल सहित पूरा स्टाफ तालाब से बच्चियों के शवों को निकालने के लिए मशक्कत करता रहा।

..
घरेलू बात को लेकर अक्सर होता था विवाद
उक्त महिला का पति परवेज खान विशाखापट्टनम में काम करता था और घटना के समय वहीं पर था। महिला का देवर के साथ घरेलू बात को लेकर अक्सर विवाद होता था जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को भी थी। शनिवार को भी घरेलू विवाद पर ही कहासुनी हुई थी जिसमें आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाला विवाद एक दिन तीन जिंदगियां को काल के गाल में पहुंचा देगा।
.

Share.
Leave A Reply