Thursday, September 19

दिल्ली। होली पर दिल्ली की सड़कों पर अश्लीलताओं का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाने और मेट्रो में सवारियों के सामने भी दो युवतियों का एक दूसरे को रंग लगाने का अश्लीलता फैलाने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ था। इन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। अब पुलिस दोनों को ढूंढ़ लाई है।
पकड़े जाने के बाद ये तरह तरह के बहाने बना रही हैं। इनका कहना है कि हमारे पास तो चालान भरने के भी पैसे नहीं.।
नोएडा में जिन लड़कियों ने स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लील तरीके से होली खेली थी, उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि उनके पास चालान भरने के पैसे नहीं हैं।
पकड़े जाने के बाद लड़कियों ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि वीडियो अश्लीलता फैला रहे हैं तो वो आगे से ऐसे वीडियो नहीं बनाएंगी। नोएडा में स्कूटी पर स्टंट करना लड़कियों को पड़ा भारी है। वह अपने किए पर माफी मांग रही हैं।
इन पर पहले 80 हजार का कटा चालान और अब गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। इनमें प्रीति नाम की लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 3.50 लाख फॉलोअर्स हैं।
प्रीति ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके दो अकाउंट हैं। पहले में 40 हजार और दूसरे में तीन लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी दो चैनल हैं। जिनमें पहले में एक लाख और दूसरे में साढ़े आठ लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रीति ने कहा कि वो पीयूष से आठ महीने पहले जबकि विनीता से 15 दिन पहले ही मिली थी और उसके बाद साथ में वीडियो बनाना शुरू किया। एक लड़की उत्तराखंड की है जो वीडियो बनाने के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गई है। वह स्टंट वाले वीडियो अधिक बनाती है।

Share.
Leave A Reply