Department Frozen Congress Bank Accounts : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में शुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की वसूली निकाली है। यह मामला तब किया गया है जब उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को चुनावी बॉण्ड को असंवैधानिक करार दिया है।
इस मामले में राजनीति गर्म होने लगी है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित दूसरे दलों के नेताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी निशाना साधा है और कहा है कि बैंक खाते फ्रीज किए जाने से उनके मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी धनबल से नहीं जनबल के आधार पर चुनाव लड़ती है.।