रीवा। शहर में किले के पास बीहर नदी के राजघाट में केसरवानी वैश्य महिला इकाई द्वारा देव दीपावली पर दीपदान किया गया। राजघाट में बीते 13 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।

देव दीपावली पर रंगोली एवं दीप जलाकर घाट को सजाया गया एवं दीपदान करके देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान समाज की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजमती गुप्ता, ज्योति प्रधान, अंशु केसरवानी, वंदना गुप्ता, बबली गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, भारती गुप्ता , मंजूषा प्रधान, रिंकी गुप्ता, जय गुप्ता, बबीता गुप्ता, स्वजिल प्रधान, उपासना गुप्ता, माधुरी गुप्ता सहित अन्य कई महिलाएं शामिल रहीं।

Share.
Leave A Reply