Friday, February 7

Election MadhyaPradesh 2023

nn

रीवा। त्योंथर (teothar) सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से आए सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया है। जिसके चलते पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के पुत्र तिवारीलाल कई दिनों से नाराज चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। जिसके चलते उनके घर पर सांसद जनार्दन मिश्रा, मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य कई नेता पहुंचे थे।

nn

लंबे समय तक चली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बात कराई गई। उन्हें कई तरह के आश्वासन दिए गए हैं। सुबह जब समर्थक तिवारीलाल के पास जुटे तो उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से बात की जानकारी दी। जिसके बाद तय किया गया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पहले समर्थकों के कहने की वजह से उन्होंने चुनाव लडऩे के संकेत दिए थे।
n–
nतिवारी लाल भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते थे
nपूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का त्योंथर क्षेत्र में प्रभाव रहा है। जिसके चलते वह कई बार चुनाव जीतते रहे। अब उनकी राजनीतिक विरासत पुत्र तिवारीलाल उर्फ कौशलेश तिवारी संभाल रहे हैं। इस बार भाजपा की टिकट के वह प्रमुख दावेदार थे। अचानक से कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा ज्वाइन की और उन्हें टिकट भी दे दिया गया। जिसके चलते स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। त्योंथर सीट पर ब्राह्मण वोट निर्णायक होता है। अब तिवारीलाल द्वारा बगावत नहीं करने के चलते भाजपा नेताओं ने राहत की सांस ली है।

Share.
Leave A Reply