Saturday, February 8

nरीवा। भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी की है जिसमें रीवा जिले से भी चार नाम घोषित किए गए हैं। इसी तरह कांग्रेस भी तैयारी में है। कांग्रेस ने पितृपक्ष की वजह से अपने नामों की सूची रोक रखी है लेकिन रीवा जिले के चार सीटों पर नाम तय हो गए हैं और संबंधित प्रत्याशियों को बता दिया गया है कि वह क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाएं। इस बार हर सीट पर गंभीरता के साथ पार्टी विचार कर रही है और कड़ी टक्कर देने की तैयारी है।

nn

मऊगंज से सुखेन्द्र सिंह बन्ना
nकांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना को एक बार फिर से मऊगंज सीट पर उतारा जाएगा। हालांकि उस सीट पर अधिक दावेदार नहीं थे लेकिन पार्टी की ओर से अब सुखेन्द्र सिंह से कहा गया है कि वह क्षेत्र में तैयारी तेज करें। इस बार रीवा में मऊगंज सीट ही कांग्रेस की ऐसी मानी जा रही है जिसमें अधिक चुनौती नहीं है। हालांकि नया जिला बनाए जाने की वजह से भाजपा यहां से उम्मीदें लगाए बैठी लेकिन जिस तरह से सुखेन्द्र सिंह ने मुद्दे को अपने पास बनाए रखा, वह भाजपा की राह आसान नहीं होने देंगे।

nn

गुढ़ से कपिध्वज सिंह 
nगुढ़ विधानसभा सीट से लगातार पिछले दो चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के चलते चर्चा में आए कपिध्वज सिंह इस बार कांग्रेस के प्रमुख दावेदार हैं। पार्टी ने उनका नाम तय कर दिया है और क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने को कहा है। पिछला चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी से लड़ा था और दूसरे नंबर थे। इस बार क्षेत्रीय विधायक बनाए जाने के जनता के रुख को वह अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। हर सर्वे में वह पहले स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस को यह भरोसा है कि गुढ़ की सीट इस बार जरूर जीतेगी।

nn

सेमरिया से त्रियुगीनारायण शुक्ला
nसेमरिया सीट से पूर्व जिला अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला को इस बार फिर से मैदान में उतारने की तैयारी है। वह लगातार संपर्क बढ़ाए हुए हैं। यहां से अन्य दावेदार सत्यनारायण चतुर्वेदी, प्रदीप सोहगौरा, धमेन्द्र तिवारी, दिवाकर द्विवेदी सहित अन्य का अभियान कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। 

nn

मनगवां से बबिता साकेत
nमनगवां सीट से बबिता साकेत का नाम लगभग तय है। वह भी संपर्क अभियान बढ़ा रही हैं। पिछली बार भी वह कांग्रेस उम्मीदवार थीं लेकिन बसपा से आई थी तो कांग्रेस के समर्थक उनके साथ नहीं गए। इस बार पूरे पांच साल उन्होंने संपर्क जारी रखा और मजबूत दावेदारी कर रही हैं।
n——–

nn

सिद्धार्थ तिवारी ने फंसाया पेंच
nकांगे्रस के बड़े नेता सिद्धार्थ तिवारी ने त्योंथर सीट को लेकर पेंच फंसा दिया है। वह हर हाल में वहां से लडऩे को तैयार हैं लेकिन पार्टी रमाशंकर पटेल को चुनाव में उतारना चाहती है। इस वजह से पेंच फंसा हुआ है नेताओं द्वारा उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि वह भाजपा और बसपा के संपर्क में भी हैं, जिसकी वजह से चुनाव के समय कोई खतरा कांग्रेस नहीं लेना चाहती है। इसी वजह से त्योंथर, सिरमौर, देवतालाब और रीवा की सीटों पर एक बार फिर बैठक होगी।
n————–

Share.
Leave A Reply