Friday, February 7

Loksabha Election voting live sidhi Madhya Pradesh : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कराया जा रहा है जिसमें जगह-जगह से उत्सव जैसे नजारे सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के सीधी संसदीय सीट पर भी पहले चरण में ही वोटिंग शुरू हुई है इस सीट में सीधी जिले के मतदान केंद्र नौगवां दर्शन सिंह गांव में अलग ही तरह का नजारा देखने को मिला है।

मतदान केदों में मतदाताओं के स्वागत के लिए जहां टेंट और पंडाल लगाए गए हैं वहीं नौगवां दर्शन सिंह गांव में प्रशासन ने ग्रीन मंडप सजाया है।

इसमें इसमें लकड़ी और पत्तों का पूरा उपयोग हुआ है। इतना ही नहीं मतदान करने के लिए आने वाले लोगों को चाय नाश्ते का भी इंतजाम किया है जिसमें पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था रखी गई है।

प्रशासन द्वारा नौगवां दर्शन सिंह  ग्रीन मतदान केंद्र बनाया गया है। पॉलिथीन मुक्त केंद्र में गुड़, बताशा, कुल्हण में पानी की व्यवस्था मतदाताओं के लिए की गई है।

लोकसभा चुनाव
दुल्हन के साथ मतदान करने पहुंचा युवक

नई नवेली दुल्हन ·को लेकर मतदान करने पहुंचा युवक

सीधी। लोकतंत्र के उत्सव यानि मतदान में भाग लेना कितना अहम यह साबित किया है दक्षिण करौंदिया निवासी जीवेंद्र सिंह चंदेल ने। विवाह उपरांत जब दुल्हन लेकर वह विदा हुए तो घर पहुंचने से पहले मतदान करने केंद्र में पहुंच गए। दुल्हन का नाम तो मतदाता सूची में शामिल नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई।

 

Share.
Leave A Reply