रीवा। विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा ने चाहे भले ही आठ में से सात सीटों पर जीत हासिल कर ली हो लेकिन मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस ही भारी रही है। रीवा और मऊगंज दोनों जिलों की सभी सीटों पर कर्मचारियों की ओर से दिए गए मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस को अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। इसके बाद भाजपा और बसपा के साथ अन्य प्रत्याशियों को वोट मिले हैं।

मतपत्रों में कर्मचारियों के साथ ही इस वर्ष 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने भी वोटिंग किया था। जिसमें कांग्रेस को अधिक वोट मिलना बदलाव की ओर रुख कर रहा था लेकिन प्रचार अभियान के दौरान भाजपा ने अपनी बातें सीधे तौर पर लोगों तक पहुंचाई और कांग्रेस यह करने में सफल नहीं रही। कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा था।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ओपीएस की व्यवस्था को फिर से लागू करने का वादा किया था। जबकि भाजपा ने इसका कोई उल्लेख नहीं किया। जिसकी वजह से कर्मचारियों को झुकाव कांग्रेस की ओर होना माना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के भरोसे ही प्रदेश में सरकार बनाना चाह रही थी। कर्मचारियों ने तो कांग्रेस को जिले के सभी सीटों पर जिता दिया लेकिन जनता द्वारा दिए गए ईवीएम के वोट में भाजपा के प्रत्याशी आगे रहे। कांग्रेस का सिरमौर में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। वहां पर कांग्रेस के रामगरीब कोल तीसरे नंबर पर रहे हैं लेकिन वैलेट पेपर की गिनती में वह पहले नंबर पर रहे।


जिले की सीटों पर मतपत्रों का यह रहा परिणाम
रीवा/1889-– राजेन्द्र शर्मा कांग्रेस को 1039, राजेन्द्र शुक्ला भाजपा 741, दीपक पटेल आप 44, मधुमास सोनी बसपा 42, अब्दुल वफाती सपा एक, अमित कुमार तिवारी दो, डॉ. तोषण सिंह तीन, रविशंकर माझी 6, रामकुमार सोनी 2, प्रदीप बसोर एक, सुशील मिश्रा एक, नोटा को सात वोट मिले।
गुढ़/964-– कपिध्वज सिंह कांग्रेस को 598, नागेन्द्र सिंह भाजपा 249, सरोज कोल बसपा 78, प्रखर प्रताप 15, अमरेश पटेल सपा सात, लालमणि त्रिपाठी 10, दयाशंकर पांडेय एक, नोटा को पांच वोट मिले।

देवतालाब/1127–– पद्मेश गौतम कांग्रेस 569, गिरीश गौतम भाजपा 337, अमरनाथ पटेल बसपा 137, दिलीप सिंह आप 7, पूजा पटेल चार, राहुल देव एक, सतीश तिवारी एक, सीमा जयवीर सिंह 52, कल्पना रावत 6, छोटेलाल एक, महेश कोरी एक, राजकुमार पटेल एक, रामयज्ञ सोधिया 6, नोटा को चार वोट प्राप्त हुए।
मऊगंज/898-– सुखेन्द्र सिंह बन्ना कांग्रेस 552, प्रदीप पटेल भाजपा 259, भैयालाल कोल बसपा 42, उमेश त्रिपाठी आप 26, नूर मोहम्मद 2, रामबहादुर पटेल 2, ब्रम्हदत्त मिश्रा 2, मेहरुनिशा 3, सुशीला गुप्ता 2 एवं नोटा को आठ मिले।

मनगवां/1162–– बबिता साकेत कांग्रेस 748, नरेन्द्र प्रजापति भाजपा 325, रामायण साकेत बसपा 58, वरुण अंबेडकर आप 9, प्रीति वर्मा सपा 9, मेवालाल एक, रमेश साकेत 2, रमेशचंद्र 2, राजनारायण एक, शिवदास कोरी दो, नोटा में पांच वोट पड़े।

त्योंथर/1342– रमाशंकर सिंह पटेल कांग्रेस को 663, सिद्धार्थ तिवारी भाजपा को 528, देवेन्द्र सिंह बसपा 126, महर्षि सिंह आप 5, अरुण गौतम कमांडो 10, कमलधारी कुशवाहा 2, संगीता कोल 4, पुष्पराज पाल एक, रामकली 2, नोटा में एक वोट पड़े।

सेमरिया/881– अभय मिश्रा कांग्रेस 488, केपी त्रिपाठी भाजपा 206, पंकज पटेल बसपा 166, नागेन्द्र सिंह 2, उमेश कोल एक, कमलभान सिंह एक, दिवाकर द्विवेदी 5, रजनीश प्रजापति 5, नोटा को 7 वोट पड़े।

सिरमौर/1162— रामगरीब वनवासी कांग्रेस को 677, दिव्यराज सिंह भाजपा 298, वीडी पांडेय बसपा 409, कांतिकुमार दुबे 24, सरिता पांडेय 8, अविनाश शुक्ला 15, देवेन्द्र शुक्ला 3, मनोज सिंह 2, रोहिणी एक, लक्ष्मण तिवारी 12, शिवकुमार कुशवाहा एक, शिवप्रसाद साहू तीन, छेदीलाल कोल तीन, लालमणि कुशवाहा तीन, नोटा को तीन वोट पड़े।

ऐसे समझें भाजपा-कांग्रेस की तुलना
सीट—-कांग्रेस–भाजपा
रीवा–1039—741
गुढ़– 598–249
देवतालाब–569–337
मऊगंज—552—259
मनगवां—748—325
त्योंथर—663—528
सेमरिया–488—206
सिरमौर—677–298

 

Share.
Leave A Reply