रीवा। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें भाजपा के कई प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी रीवा जिले में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। मतगणना के पहले यह अनुमान था कि कई सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है लेकिन भाजपा ने कई सीटों पर एक तरफा जीत हासिल की।
सबसे पहले परिणाम मऊगंज सीट का आया, जहां से भाजपा के प्रदीप पटेल ने कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना को 7174 वोटों से हराया। इसी तरह रीवा सीट पर मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेस के राजेन्द्र शर्मा को २१ हजार के अधिक मतों से जीत हराया।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने देवतालाब से दस हजार से अधिक की बढ़त बनाई तो उनके समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया। वहीं मनगवां के नरेन्द्र प्रजापति ने भी अंतिम चरण की मतगणना के पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। त्योंथर सीट से भाजपा के सिद्धार्थ तिवारी ने जीत हासिल की।