Indian cricketer Surya kumar Yadav
सिवनी. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी का लुफ्त उठाने और टाइगर का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने अपने फैन्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। वही वन विभाग ने उन्हें कैप भी गिफ्ट किया। बता दे की सूर्य कुमार यादव के सिवनी आने की खबर न ही प्रशासन को थी और न ही पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन को। वे शनिवार सुबह पेज टाइगर रिजर्व में अपने कुछ साथियों के साथ सफारी करने पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था इसलिए कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। हालांकि जब वह सफारी करके वापस लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने पहचान लिया और फिर उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। सूर्य कुमार यादव ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और सेल्फी खिंचवाई इसके बाद वे सड़क मार्ग से नागपुर की तरफ रवाना हो गए। बताया जाता है कि सूर्यकुमार यादव शुक्रवार शाम को ही सिवनी आ गए थे और वह एक रिसॉर्ट में रुके हुए थे। लोगों ने उनका वीडियो भी बनाना चाहा लेकिन उनके साथियों ने मना कर दिया।

Share.
Leave A Reply