Thursday, September 19

Female Doctor Kasganj Uttar Pradesh : कुछ समय पहले जिसके साथ प्रेम विवाह किया, हर सुख दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। उसी के साथ धोखा करते हुए एक महिला पकड़ी गई है। घर से दूर अपने दो आशिकों के साथ एक होटल के बाथरूम में संदिग्ध हालत में पकड़ी गई, जिसके चलते पति एवं परिवार के अन्य लोगों ने महिला और उसके दोनों आशिकों की जमकर पिटाई कर दी है।

यह घटना उत्तर प्रदेश के कासगंज से सामने आई है। जहां पर महिला डॉक्टर (female doctor) अपने पति को धोखा देकर दो युवकों के साथ होटल में रंगरेलियां मना रही थी। बीते कुछ समय से महिला के पति को उसकी गतिविधियों पर आशंका रहती थी, जिसकी वजह से वह परिवार के दूसरे लोगों को साथ लेकर पहुंच गया।

काफी देर तक दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तब होटल के कर्मचारियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। जहां पर तीनों एक ही बाथरूम में संदिग्ध हालत में मौजूद पाए गए।  इतना देखते ही महिला के पति ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। साथ ही परिवार के दूसरे लोगों ने महिला के दोनों आशिकों को भी जमकर पीटा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने ले गई । जहां पर दोनों पक्षों की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

वर्ष 2013 में हुई थी शादी

महिला डॉक्टर का प्रेम विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। तब से कई वर्षों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच महिला अपने कामकाज की व्यस्तता का हवाला देकर अक्सर पति से दूरी बनाने का प्रयास करने लगी। जिसकी वजह से पति भी उस पर नजर रखने लगा और इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए दोनों युवकों ने कहा है कि महिला की ओर से उन्हें ऑफर दिया गया था इसके चलते वह गए थे।

Share.
Leave A Reply